बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहनों की जोड़ी, किसी की आयु में 25 तो किसी में 14 साल का है अंतर

बॉलीवुड जगत में कई सौतेले भाई बहनों की जोड़ी हैं। जिनमें से कई सौतेले भाई बहनों के बीच बेहद ही प्यार है, तो कई एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ प्रसिद्ध सौतेले भाई बहनों की जोड़ी बताने जा रहे हैं और साथ में ही इनकी उम्र में कितना अंतर है इसकी जानकारी भी देने जा रहे हैं।

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर सौतेले भाई बहन हैं। एक वक्त था कि ये एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद से इनके रिश्ते बेहतर हो गए हैं और अब ये दोनों भाई बहन अक्सर एक साथ नजर आते हैं। अर्जुन कपूर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी की संतान हैं। जबकि जाह्नवी बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। अर्जुन कपूर जाह्नवी कपूर से 12 साल बड़े हैं।श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन कपूर एक बड़े भाई की तरह जाह्नवी कपूर का काफी ख्याल रख रहे हैं और इनके रिश्ते काफी अच्छे हो गए हैं।

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर बॉलीवुड का जाना माना चेहरा हैं और ये दोनों भाई अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं।शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां का नाम नीलिमा अज़ीम है। शाहिद कपूर नीलिमा अज़ीम और पंकज कपूर के बेटे हैं। जबकि ईशान खट्टर नीलिमा अज़ीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं। इन दोनों भाइयों की आयु में 14 साल का फासला है।

त्रिशाला और इकरा-शाहरान

संजय दत्त के कुल तीन बच्चे हैं जिनका नाम त्रिशाला, इकरा और शाहरान हैं। त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी है। वहीं इकरा और शाहरान संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता के बच्चे हैं। त्रिशाला और इकरा-शाहरान के बीच उम्र में 23 साल का फासला है। त्रिशाला अपनी मां की मृत्यु के बाद से ही अमेरिका चली गई थी और वहां पर ही रहती हैं। हालांकि जब भी ये भारत आती हैं तो संजय दत्त से और उनके बच्चों से जरूर मिलती हैं।

सारा और तैमूर

सारा अली खान सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है। जबकि तैमूर सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा है। सारा अली खान उम्र में तैमूर से पूरे 23 साल बड़ी हैं। सारा खान तैमूर के साथ वक्त गुजराना पसंद करती हैं और तैमूर को राखी भी बांधती हैं।

सनी देओल- बॉबी देओल और ईशा देओल

सनी देओल और बॉबी देओल धर्मेंद्र के बेटे और जाने माने अभिनेता हैं। सनी देओल और बॉबी देओल धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कोर के बेटे हैं। वहीं ईशा देओल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। सनी देओल- बॉबी देओल और ईशा देओल के बीच रिश्ते इतने अच्छे नहीं हैं। सनी देओल और ईशा की आयु में कुल 25 साल का अंतर है।

Back to top button