बॉलीवुड

वायरल हुआ धर्मेंद्र का Tweet, बोले- ‘कोरोना के दर्द में तो …’

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंन्द्र ने कोरोना वायरस को लेकर एक ट्वीट किया है

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंन्द्र ने कोरोना वायरस को लेकर एक ट्वीट किया है। बता दें उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। और उनके फैंस इस ट्वीट पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। धर्मेन्द्र बॉलीवुड के उन एक्टर्स में हैं, जो सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। उनके फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। ऐसे में एक बार फिर धर्मेन्द्र के ट्वीट्स सोशल मीडिया में ट्रेंड पर चल रहे हैं। तो आइये जानते हैं, आखिर धर्मेंद्र ने क्या ट्वीट किया है।

दरअसल धर्मेंद्र ने अपने एक फोटो के साथ ट्वीट किया कि, ‘दोस्तों, मैं ट्वीट करना ही भूल गया था, कोरोना के दर्द में। जानें क्या क्या बोल गया अपने पहले ट्वीट में। मैं, हौसला हूँ आप सभी का। इसके आगे धर्मेंद्र लिखते हैं, लेकिन मुझे मलाल है, मैं आप सब को जवाब नहीं दे पाता। खुश रहें, तंदरूस्त रहें। लंबी उम्र हो आप सब की।’ धर्मेंद्र के इस ट्वीट के कुछ ही घंटे बाद हजारों की संख्या में लाइक्स आए। और इस पर उनके फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बता दें, इससे पहले धर्मेंद्र ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो को शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा- एक नेक इंसान होकर जिंदगी को जियो, मालिक अपनी हर नीमत से झोली भर देगा आपकी। इस पूरे वीडियो में धर्मेंद्र काफी हताश और दुखी नजर आ रहे थे। और लोगों से अपील कर रहे थे कि इंसानियत को जिंदा रखो। आइये जानते हैं, इस पूरे वीडियो में उन्होंने क्या कहा था।

इस वीडियो में धर्मेंद्र काफी नाराज लग रहे थे। कोरना वायरस के लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या से वे काफी दुखी थे। धर्मेंद्र ने इस वीडियो में कहा था, दोस्तों, आज इंसान अपने गुनाहों की सजा पा रहा है। वे कहते हैं, ये कोरोना हमारे बुरे कर्मों का फल है। अगर हमने इंसानियत से प्यार किया होता, इंसानियत से मोहब्बत की होती तो ये घड़ी कभी नहीं आती। आज भी सबक ले लो, इससे। हीमैन आगे कहते हैं, इंसानियत से प्यार करो और इसे जिंदा रखो। .आज ये बात मैं आपसे बहुत दुखी होकर कह रहा हूँ। अपने लिए, अपने बच्चों के लिए, दुनिया के लिए, इंसानियत के लिए,एक हो जाओ। इस वीडियो को भी उनके फैंस ने खूब पसंद किया है, और फैंस वीडियो में कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

कोरोना वायरस ने पूरे दुनिया में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इससे संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा दुनिया के लिए अच्छे संकेत नहीं लगते हैं। पूरे विश्व के सामने इस समय इस वायरस से लड़ने के अलावा कोई दूसरा लक्ष्य नहीं है। एक ऐसा दुश्मन जो दिखाई भी नहीं देता, उसके खिलाफ पूरा विश्व एकजुट हो गया है। भारत में भी इसके खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है। और एहतियातन इस वक्त पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। और ऐसा माना जा रहा है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Back to top button