बॉलीवुड

सर्जरी की वजह से बिगड़ गया था सलमान की अभिनेत्री का चेहरा, ससुर ने कहा था यहां महिलाओं के लिए..

वॉन्टेड फेम अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में हुआ था। बात दें उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वॉन्टेड, दिल मांगे मोर, शादी नंबर 1, कैश, पाठशाला, दे ताली जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी आयशा ने अपने कैरियर की शुरूआत मॉडलिंग से शुरू की थी। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही मॉडलिंग की शुरूआत की। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। और बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी। मूलतः उनकी पहचान मेरी चूनर उड़ उड़ जाए, गाने  से  बनी। बता दें, ये गाना फाल्गुनी पाठक के एल्बम का है।

‘मेरी चूनर उड़ उड़ जाए’ के बाद आयशा टाकिया एक और वीडियो ‘शेक इट डैडी’ में नजर आईं थीं। इसके बाद से उन्हें काफी सराहना मिली। और फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्हें इस गाने के बाद उन्हें काफी सराहा गया। इसके बाद से धीरे धीरे आयशा ने फिल्म इंडस्ट्री की ओर अपना कदम रखा। और फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू किया। बता दें आयशा टाकिया ने साल 2004 में अपनी पहली फिल्म की थी। उनकी पहली फिल्म टार्जन द वंडर कार है। जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं टार्जन द वंडर कार के लिए आएशा टाकिया को फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई और फिल्में की। 2006 में उनकी फिल्म डोर रीलीज हुई। इस फिल्म में भी आएशा ने बेहतरीन रोल निभाया। और उन्हें इस फिल्म में एक्टिंग के लिए जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। बता दें आएशा की सबसे बेहतरीन फिल्म वॉन्टेड थी, जिसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में थे।

कुछ रिपोर्टस की मानें तो,आएशा टाकिया जैसा आज दिखती हैं, उनका रूप पहले वैसा नहीं था। आएशा ने अपने लुक में काफी बदलाव किए हैं। ऐसा कहा जाता है कि, उन्होंने अपने फेस की सर्जरी करवाई है। उन्होंने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो, फोरहेड की सर्जरी करवाई है। बता दें उनके नए लुक के सामने के बाद, वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं थीं। हालांकि बता दें, आएशा ने कभी इस बात को नहीं माना। लेकिन उनकी पुरानी तस्वीरें बहुत कुछ बयां करती हैं।

आएशा टाकिया ने साल 2014 में शादी की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की। बता दें, समाजवादी नेता अबू आजमी ने एक बार रेप को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा, इस्लाम में रेप करने वाले को फांसी की सजा है, लेकिन यहां महिलाओं के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ मर्दों के लिए है। अगर महिला के अंदर गिल्ट हो तब भी। अगर सब कुछ सहमति से हो तो ठीक। आजकल कई तरह के केस सामने आ रहे हैं, जहां महिलाएं किसी आदमी के छूने से परेशान हैं तो वहीं अगर कोई उन्हें न छुए तो परेशान है।

अबू आजमी के इस बयान के बाद आएशा टाकिया के लिए काफी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी। आएशा टाकिया ने बाद में इस बयान की काफी आलोचना की थी। उन्होंने अपने ट्वीटर पर रोष प्रकट करते हुए लिखा था, ‘मैनें अपने फादर इन लॉ द्वारा लिखी बातें पढ़ी। अगर यह सच है तो, मैं बहुत शर्मिंदा हूँ। यह महिलाओं का अपमान है, दुखद।’

Back to top button
?>