समाचार

अरुण जेटली ने कर दी कांग्रेस की बोलती बंद, बताई ऐसी बात जिसके कर्जदार रहेंगे मोदी!

नई दिल्लीकांग्रेस ने मणिपुर और गोवा में सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन हासिल करने के लिए बीजेपी पर धनबल का उपयोग करने का आरोप लगाया। जिस पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ऐसा जवाब दिया कि कांग्रेस की बोलती बंद हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ ज्यादा ही शिकायत करने लगी है। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ‘अल्पमत’ वाली कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकती थीं। Election results Goa and Manipur.

कांग्रेस ने राज्यपाल को दावा तक नहीं भेजा, तो सरकार कैसे बनाएंगे –

जेटली ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि, “कांग्रेस ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया। उनके पास सिर्फ 17 विधायक हैं। इसके विपरीत मनोहर पर्रिकर 21 विधायकों के समर्थन का दावा पेश कर चुके थे, ऐसे में राज्यपाल 17 विधायकों वाले अल्पमत के दावेदार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकती थीं।”

जेटली ने राज्यपाल के फैसले को सही ठहराते हुए कई उदाहरण भी दिए। उन्होंने 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि, 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 31 सीटें जीतने वाली भाजपा की जगह राज्यपाल ने 28 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को सरकार बनाने का न्योता दिया था, क्योंकि उसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था।

उदाहरण देकर कहा, जायज़ है गोवा में बीजेपी सरकार –

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गोवा में राज्यपाल द्वारा बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने को कई उदाहरणों के जरिये सही ठहराया। उन्होंने लिखा, 2005 में झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 81 में से 30 सीटें जीती थीं। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबु सोरेन को उनकी पार्टी के 17 विधायकों के साथ अन्य विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का न्योता दिया गया।

ऐसे ही 2002 में नेशनल कांफ्रेंस के 28 विधायक जीत कर आए थे लेकिन राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता पीडीपी (15) और कांग्रेस (21) को दिया था। गोवा की राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा सिर्फ मनोहर पर्रिकर का ही पहुंचा, जिनको 40 में से 21 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस के 17 विधायकों ने और ना ही उनके किसी नेता ने ऐसा कोई दावा नहीं पेश किया। ऐसे में आखिर राज्यपाल कांग्रेस को सरकार बनाने का न्योता कैसे दे सकती हैं?

Back to top button