अध्यात्म

रोज करें लाल किताब में बताए इन 4 चमत्कारी ‘मंत्रों’ का जाप, हर कार्य में मिल जाएगी सफलता

लाल किताब में सफलता पाने से जुड़े कई सारे मंत्र बताया गया है। जो लोग इन मंत्रों का जाप करते हैं। उन लोगों को सफलता तुरंत मिल जाती है। ये चमत्कारी मंत्र बेहद ही कारगर साबित होते हैं। इसलिए आप इन मंत्रों का जाप जरूर करें।

सफलता प्राप्ति का मंत्र

पहला मंत्र

ॐ सर्व मंगल मांड़गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके |
शरण्ये त्र्यम्बिके गौरी नारायणी नामोस्तुते ||

इस मंत्र का जाप रोज करें। ये मंत्र पढ़ने से सफल होने में जो भी परेशानी आ रही होती हैं वो दूर हो जाती हैं। इस मंत्र का जाप आप सुबह के समय कम से कम 11 बार करें। ये मंत्र पढ़ने से जीवन में तरक्की होने लग जाती है।

इस तरह से करें जाप

इस मंत्र का जाप आप माला पर कर सकते हैं। ये मंत्र पढ़ते समय अपने सामने दीपक जरूर जलाएं। शिव भगवान का ये मंत्र पढ़ने से आपको एक महीने के अंदर ही फल मिल जाएगा।

दूसरा मंत्र

‘बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन-कुमार।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार।’

जो छात्र परीक्षा दे रहे हैं। उन लोगों को इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। ये मंत्र हनुमान जी का मंत्र है और इस मंत्र को पढ़ने से हनुमान जी की कृपा बन जाती है और परीक्षा में अच्छे अंक आते हैं। लाल किताब के अनुसार हनुमान चालीसा में लिखा गया ये मंत्र विद्यार्थियों के लिए बेहद ही लाभदायक होता है और इस मंत्र को पढ़ने से हनुमान जी का आशीर्वाद मिल जाता है। इसके अलावा जिन लोगों कोदिमाग से जुड़ा कोई रोग हो। अगर वो भी इस मंत्र का जाप करते हैं। तो उन्हें रोग से मुक्ति मिल जाती है और वो एकदम सही हो जाते हैं।

इस तरह से करें मंत्र का जाप

इस मंत्र का जाप करने के लिए एक लाल आसान मंदिर में बिछा दें। इस आसन पर बैठ जाए और पास में एक दीपक जाल दें। हनुमान जी के नाम का जाप 11 बार करें और उसके बाद इस मंत्र को पढ़ें। इस मंत्र का जाप 108 बार करें और हर मंगलवार को ये मंत्र पढ़ें। इस मंत्र को पढ़ने का सबसे उत्तम समय शाम के सात बजे का है।

तीसरा मंत्र

मंगलम् भगवान विष्णु मंगलम् गरुड़ ध्वज
मंगलम् पुंडरीकाक्ष मंगलाय तनो हरी

धन पाने के लिए आप भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से धन की प्राप्ति होती है। साथ में ही अटके हुए सभी काम भी पूरे हो जाते हैं। ये मंत्र जीवन में सुख समृद्धि भी ले आता है।

इस तरह से करें मंत्र का जाप

इस मंत्र का जाप करने के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम होता है और गुरुवार के दिन इस मंत्र को जरूर पढ़ें। हालांकि आप चाहें तो रोज इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

चौथा मंत्र

कराग्रे वसते लक्ष्मी कर मध्ये सरस्वती। कर मूले गोविंदाय प्रभाते कर दर्शनम्।

सुबह उठते ही इस मंत्र का जाप सबसे पहले करें। शास्त्रों के मुताबिक इस मंत्र से सुख-शांति की प्राप्ति होती है और जिस काम को आप पूरा करने की कामना रखते हैं वो काम पूरा हो जाता है।

Back to top button