बॉलीवुड

इन 6 बॉलीवुड स्टार ने एक्टिंग छोड़ अपनाया ये करियर, विदेशो में भी है धाक

किसी भी प्रोफेशन में एंट्री करना आसान होता है, जबकि उसमें बने रहना काफी मुश्किल है। ऐसे ही फिल्मी दुनिया भी है। जी हां, खुद बॉलीवुड स्टार भी ये बात कई बड़े मंचों से कह चुके हैं कि, बॉलीवुड में आना आसान है, लेकिन टिके रहना बेहद मुश्किल। यही वजह है कि आप कई बार फिल्मों में  नए चेहरों को देखते होंगे, और फिर वो 1-2 फिल्मों के बाद गायब हो जाते हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड स्टार ऐसे रहे, जिनके पैरेंट्स ने तो फिल्मी दुनिया में खूब राज किए। लेकिन वो अपना कमाल नहीं दिखा सके। आज हम बात करेंगे, 6 ऐसे स्टार्स की जिन्होंने बॉलीवुड में काम तो किया, लेकिन लंबे वक्त तक नहीं रह सके। ये ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने कुछ फिल्मों के बाद अपना कैरियर ही बदल दिया। और कैरियर बदलते ही ये बहुत आगे बढ़े। तो आइये जानते हैं वे कौन लोग हैं, जो बॉलीवुड में भले ही अपना जलवा न दिखा पाएं हो, पर जिस कैरियर से जुड़े उसमें उन्हें खूब सफलता मिली।

  1. ट्विंकल खन्ना 

बॉलीवुड के सुपरस्टार और करोड़ों दिलों में राज करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने 1995 में अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की। उनकी पहली फिल्म बरसात थी। इसके बाद उन्होंने बादशाह, ये है मुंबई मेरी जान जैसी हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन 2001 में उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड छोड़कर ट्विंकल ने इंटीरियर डिजाइनिंग, राइटर, कॉलमिस्ट के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की और इसमें सफल भी रहीं। इससे आगे कदम बढ़ाते हुए वह अब एक सफल फिल्म निर्माता भी बन चुकी हैं।

2. सोहा अली खान

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने फिल्मी दुनिया में 2004 में पदार्पण किया। उनकी पहली फिल्म दिल मांगे मोर है। इसके अलाव सोहा, खोया चांद, रंग दे बसंती और 99 जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने भी थे। लेकिन अचानक उन्होंने एक्टर कुनाल खेमू से शादी कर ली और फिल्मी कैरियर छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने खुद को एक राइटर के रूप में स्थापित कर लिया। उनकी एक किताब “द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस” भी छपी है।

3. डिनो मोरिया

डिनो मोरिया एक मॉडल थे। मॉडलिंग से फिल्मी दुनिया में आए डिनो मोरिया की पहली फिल्म प्यार में कभी कभी था। लेकिन डिनो मोरिया की पहचान हॉरर फिल्म राज से बनी। लेकिन इस फिल्म के बाद वो फिल्मी दुनिया में टिक नहीं पाए। और इससे अलग हटकर उन्होंने मुंबई में एक रेस्त्रां खोल लिया। बता दें कि इस रेस्त्रां की कई शाखाएं भी हैं।

4. प्रीति जिंटा

बॉलीवुड में प्रीति जिंटा को अल्टीमेट नेक्सट डोर गर्ल कहा जाता है। .प्रीति ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं। उनकी पहली फिल्म दिल थी। प्रीति ने इसके बाद कई सुपरहिट फिल्में जैसे वीर जारा, दिल चाहता है, कल हो ना हो, कोई मिल गया में काम किया। इसके बाद प्रीति ने फिल्मी दुनिया छोड़ दिया और क्रिकेट में हाथ आजमाना शुरू किया। और इसमें वो सफल रहीं। बता दें इस वक्त प्रीति दो फ्रेंचाइजी टीमों की मालिक हैं। एक किंग्स इलेवन पंजाब और दूसरा दक्षिण अफ्रीका की टी 20 ग्लोबल लीग क्रिकेट टीम स्टेलनबोश किंग्स की सह-मालिक हैं.

5. कुमार गौरव

सन् 1981 में फिल्म लव स्टोरी के साथ एक शानदार शुरूआत करने वाले कुमार गौरव कुछ ही फिल्मों के बाद बॉलीवुड से गायब हो गए। उन्होंने कांटे, लव स्टोरी, नाम, तेरी कमस में भी अभिनय किया। बता दें कुमार गौरव अभिनेता राजेंद्र के पुत्र थे। उन्होंने फिल्में छोड़कर मालदीव में एक ट्रैवल बिजनेस खोला। और उन्होंने खुद को एक बिजनेसमैन के रूप में स्थापित कर लिया है।

6. मयूरी कांगो

राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली मयूरी कांगो ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने नसीब, होगी प्यार की जीत, पापा कहते हैं, जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली और शादी के बाद वो यूएसए में जाकर बस गईं। इसके बाद उन्होंने फाईनेंस और मार्केटिंग में एमबीए किया। और हाल में गुरूग्राम के गूगल ऑफिस में काम कर रही हैं।

Back to top button