बॉलीवुड

लॉकडाउन में विक्की कौशल को करना पड़ा ये काम, तो अर्जुन कपूर ले रहे हैं मजे

जिसका लड़का लंबा, उसका भी बड़ा काम है। पंखे साफ करवा लो, स्टूल का क्या काम है

पिछले चार महीने से दुनिया भर में फैले कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर देश लॉकडाउन का तरीका ही अपना रहा है। कोरोना वायरस जैसे बड़े संकट से लड़ने के लिए भारत ने भी 21 दिनों का लॉकडाउन किया है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक बना रहेगा। और तब तक लोग अपने घरों में ही रहेंगे। ऐसे में जब सब घरों में बंद हैं, तो हर कोई  समय काटने का भी कोई न कोई तरीका खोज ही रहा है। इन दिनों बॉलीवुड स्टार भी अपने घरों में हैं और वे भी अपने टाइम पास का जरिया ढूंढ रहे हैं।

पिछले दिनों हमने देखा कई बड़े स्टार आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ तक अपने फैंस के सामने वीडियो के जरिए आए और बताया कि वो इस लॉकडाउन के समय में क्या कर रहे हैं। हर दिन कोई न कोई बड़ा स्टार वीडियो के माध्यम से अपने फैंस तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। अब इसमें बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का नाम भी जुड़ गया है।

विक्की कौशल इस समय के सबसे अच्छे अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनकी एक्टिंग और एक्शन का हर कोई मुरीद बनता जा रहा है। विक्की को हर रोल पसंद है। मसान में एक सीधे साधे लड़के की भूमिका से लेकर फिल्म उरी में कमांडर तक की भूमिका उन्होंने बखूबी निभाई। दर्शकों ने इन सभी किरदारों को खूब पसंद किया। फिल्म उरी के बाद से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना ली है।

 

View this post on Instagram

 

Thought I’d interact with my fans today… ? #quarantinelife

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on


इस समय विक्की कौशल अपने घर में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे बड़े मजाकिया अंदाज में दिख रहे हैं। और अपने घर के पंखे साफ कर रहे हैं। पंखे के एक एक ब्लेड को पूरे ध्यान से साफ कर रहे हैं। और शायरना अंदाज में कहते हैं – ‘जिसका लड़का लंबा, उसका भी बड़ा काम है। पंखे साफ करवा लो, स्टूल का क्या काम है।’

इस वीडियो के कैप्शन में विक्की ने लिखा ‘सोचा आज अपने फैंस से मिला जाए।’  कैप्शन देखकर ऐसा लगा जैसे वो अपने फैंस से बात करने वाले हों। लेकिन उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया। विक्की के इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। तो आइये जानते हैं, किसने क्या कहा।

अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा – ‘बहुत पर्सनल हो तुम फैंस के साथ।’ इसके बाद कृति सैनन ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा – ‘लंबे होने का फायदा और नुकसान।’   अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडिस ने भी विक्की के वीडियो पर लिखा -‘पूरे ध्यान के साथ काम कर रहे हो।’

बता दें कोरोना संकट से इस वक्त पूरा देश लड़ रहा है। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में बॉलीवुड के भी कई सितारे सामने आए हैं। आयुष्मान खुराना, प्रियंका चोपड़ा. दीपिका पदुकोण समेत कई बॉलीवुड सितारों ने पीएम केयर्स फंड में सहायता दी। अब विक्की कौशल ने भी पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में आर्थिक सहायाता दी है। बता दें कि अभिनेता विक्की ने एक करोड़ रूपए का दान दिया है।

Back to top button