बॉलीवुड

दीपिका ने शेयर की रणवीर की स्लीप मोड वाली तस्वीर, कैप्शन में लिखा- ‘जब मैं उसके साथ थी .. .’

कोविड19 के खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे समय में जब कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है, तो आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसी लॉक डाउन के बहाने सभी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। आज हम एक ऐसे कपल्स के बारे में बताएंगे, जो बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल्स में से हैं। और इस लॉकडाउन के समय में एक दूसरे के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं।

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण अक्सर अपने मस्ती भरे वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। लॉकडाउन के मौके पर भी दीपिका अपने मस्ती वाले वीडियो से अपने फैंस को रिलेक्स होने का खास संदेश दे रही हैं। दीपिका ने अपने पति और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की है। जिसमें रणवीर सिंह सोते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करके दीपिका ने अपने फैंस को हंसने का मौका दिया है। बता दें कि दीपिका ने इस फोटो के साथ एक खास मैसेज भी लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

Season 1:Episode 7: & while I was at it…??‍♀️ @ranveersingh #wannabemariekondo #thinkitookittoofar ??‍♀️ Productivity in the time of COVID-19!?

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Apr 2, 2020 at 3:35am PDT

दीपिका पादुकोण लॉकडाउन की वजह से इंस्टाग्राम पर एक नया एपिसोड चला रही हैं। और इस वक्त वो इस एपिसोड के कारण इंस्टा पर छाई हुई हैं। गुरूवार को दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में रणवीर गहरी नींद में सो रहे थे। और रणवीर ने अपने माथे पर HUSBAND का टैग लगाया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन भी लिखा। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- “सीज़न 1: एपिसोड 7: और जब मैं उसके साथ थी .. @ Ranveersingh #wannabemariekondo #thinkitookittoofar .. के समय में क्रिएटिवटी COVID-19!”

बता दें कि दीपिका पदुकोण को लॉकडाउन के दौरान कई रूपों में देखा जा चुका है। लॉकडाउन में अपने घर में रहते हुए दीपिका ने घर के कामों में अपना हाथ बंटाया। इसके अलावा उन्होंने रसोई में भी इस दौरान समय बिताया है। साथ ही आलमारी में कपड़े रखते हुए भी देखी गईं थीं। दीपिका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस में से हैं। वो अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। इन फोटोज को उनके फैंस का भी खूब प्यार मिलता है।

फिल्हाल लॉकडाउन की वजह से सभी कार्यों में ताला लगा हुआ है। यही वजह है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अलग अलग अंदाज में अपना टाइम पास कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो दीपिका की आने वाली फिल्म का नाम 83 है। बता दें कि यह फिल्म क्रिकेट ड्रामा है। जो भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें कपिल देव का रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं। और कपिल देव की पत्नी का रोल दीपिका पदुकोण निभा रही हैं। यानि रियल लाइफ के पति पत्नी, इस फिल्म में भी पति पत्नी की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर कबीर सिंह निर्देशित कर रहे हैं।

Back to top button