विशेष

CORONA मरीज पास भटका तो आपका मोबाइल करेगा अलर्ट, जल्द ही इंस्टॉल कर लें ये ऐप

aarogya setu app : कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से आज पूरा देश गुजर रहा है। कोरोना को भगाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है और इसका सख्त रूप से पालन करने को कहा गया है। लेकिन फिर भी ऐसा कई बार होता है कि दिन में आपके आसपास से कई बार लोग गुजरते होंगे। कोरोना एक संक्रमित बीमारी है, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ये बीमारी फैलती है। लेकिन कोविड19 का संक्रमण किसको है, ये पता लगा पाना अभी तक आसान नहीं हुआ है। इसके लक्षण 14 दिनों के अंदर कभी भी सामने आ सकता है। ऐसे में ये पता लगा पाना बहुत मुश्किल है कि किस व्यक्ति को कोरोना संक्रमण है। इसी के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ताकि लोगों का जमावड़ा न हो। और यह एक दूसरे में फैलने से रूके।

लेकिन लॉकडाउन के बावजूद कुछ जरूरी सेवाओं को चालू रखा गया हो। जैसे राशन की दुकान, सब्जी की दुकान आदि। आप भी दिन में एक बार इन जरूरी सेवाओं के लिए बाहर जरूर जाते होंगे। तो वहां किसे कोरोना पॉजिटीव है, ये पता लगाना आसान नहीं है। तो आपकी इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने एक ऐप लॉंच किया है। जो किसी संक्रमित व्यक्ति के आसपास होने से आपको एलर्ट कर देगा। तो आइये जानते हैं ये कौन सा एप है।

aarogya setu app

केंद्र सरकार ने इस एप का नाम आरोग्य सेतु रखा है। केंद्र सराका के आईटी मंत्रालय के एक अधिकारी बताते हैं कि आरोग्य सेतु नाम से एप लांच किया गया है। उन्होंने बताया कि ये एप हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल 11 भाषाओं में लॉंच किया गया है। यह एप मुफ्त है। और इसे हर कोई इस्तेमाल में ला सकता है। यह गूगल के प्ले स्टोर में उपलब्ध है। अधिकारी ने बताया कि यह एप लोगों को कोरोना वायरस से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में मुफ्त में बताएगी।

कैसे करेगा काम आरोग्य सेतु (Aarogya Setu App)

जानकार बताते हैं कि ऐप AI यानि आर्टिफिसियल इंटिलिजेंस के जरिए आपको बता देगा कि आपके आसपास वाले व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। आप जैसे ही ऐप इंस्टाल करते हैं, आपको कुछ बुनियादी सवालों के जवाब देनें होंगे। और अपना ब्लूटूथ व लोकेशन में आलवेज एलाव का परमिशन देना होगा। आपको बता दें कि इसके बिना ये ऐप काम नहीं करेगा। जानकारों का कहना है कि ऐप में कुछ ऐसे एल्गोरिदम और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंसी हैं। जिनके जरिए एप आपको आपके आसपास के लोगों के बारे में बता देगा। लेकिन इसके लिए एक शर्त ये भी है कि संक्रमित व्यक्ति के पास भी आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है।

जाते जाते आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह नया एप सरकार ने प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप के तहत तैयार किया गया है। आईटी मंत्रालय के तत्वाधान में ये ऐप शुरू किया गया है। इस ऐप में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सभी नागरिकों की जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति की जानकारी किसी दूसरे उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं की जाएगी।। इस ऐप के जरिए लोग अधिक सतर्क रहेंगे। और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करेंगे।

Back to top button