अध्यात्म

10 अप्रैल तक मकर राशि में रहेंगे बृहस्पति, इन पांच राशि के लोगों को नुकसान होने की संभावना

बृहस्पति ग्रह ने 12 साल बाद मकर राशि में प्रवेश किया है और 10 अप्रैल 2020 तक बृहस्पति इसी राशि में रहने वाले हैं। ये राशि परिवर्तन 30 मार्च 2020 को हुआ है। देवताओं के गुरु मनाने जाने वाले बृहस्पति का ये राशि परिवर्तन पांच राशियों के लोगों के लिए अच्छा साबित नहीं होने वाला है और इस परिवर्तन के कारण इन पांच राशियों के जातकों को 10 अप्रैल तक बेहद ही सावधान रहना होगा। ज्योतिषशास्त्र में इस ग्रह को ज्ञान और सत्कर्म का कारक माना गया है।

इस राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशि के जातकों को कई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता हे। ये राशि परिवर्तन वृष राशि, कन्या राशि, सिंह राशि और वृश्चिक राशि के लिए काफी अच्छा साबित होगा। जबकि अन्य 5 राशियां को काफी संभलकर रहना होगा।

 इन 5 राशियों के लोग रहें संभलकर

मिथुन राशि

21 मई-21 जून के बीच जन्में लोगों की राशि मिथुन होती है। इस राशि पर बृहस्पति के इस परिवर्तन का बुरा असर देखने को मिल सकता है। इसलिए मिथुन राशि के लोग संभलकर रहें और 10 अप्रैल तक किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू ना करें। साथ में ही विवाह जैसे कार्यों को भी करने से बचें। इस राशि के लोग अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी से भी विवाद में ना पड़ें। इस राशि के जातकों की संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकता हैं और अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

तुला राशि

23 सितंबर से 23 अक्तूबर के बीच जिन लोगों का जन्म होता है उन लोगों की राशि तुला राशि होती है। बृहस्पति के मकर राशि में जाने से तुला राशि के लोगों को थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। इस राशि के जातकों का अपने जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है और अनचाहा खर्च भी आ सकता है।

धनु राशि

22 नवंबर से 21 दिसंबर के दौरान जिन लोगों का जन्म होता है उन लोगों की राशि धनु होती है। इस राशि के लोगों के 10 अप्रैल तक सोच समझकर ही फैसले लें। परिवार के साथ प्यार से रहें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी से भी लड़ाई ना करें और अभी नौकरी बदलने से बचें।

कुंभ राशि

जिन जातकों का जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ है वो लोग कुंभ राशि से नाता रखते हैं। इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय चिंता भरा हो सकता है और किसी से विवाद भी हो सकता है। दोस्तों से किसी बात पर मतभेद भी हो सकता है और संतान  परेशान कर सकती है।

मीन राशि

जो लोग 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच जन्म लेते हैं उन लोगों की राशि मीन होती है। वहीं बृहस्पति का मकर राशि में प्रवेश करना शुभ नहीं होने वाला है। इस राशि के लोग को परिवार की और से समस्याएं आ सकती है और बनें हुए काम भी भिगड़ सकते हैं। ये लोगों अभी कोई भी जरूरी काम करने से बचें।

करें ये उपाय

बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन से आपके ऊपर कोई बुरा प्रभाव ना पड़े इसके लिए आप बृहस्पति के दिन केले की पेड़ की पूजा करें।

Back to top button