बॉलीवुड

कोरोना वायरस के चलते इस प्रसिद्ध अभिनेता ने छोड़ी मुंबई, पंजाब को बनाया नया घर

कोरोना वायरस दुनिया भर में चिंता का विषय बना हुआ है और इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। इस वायरस से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषण की जा चुकी है और लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। देश के लॉकडाउन होने के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी खुद को अपने घरों के अंदर बंद कर लिया है और लोगों से भी लगातार अपील कर रहे हैं कि वो अपने घर के अंदर ही रहें। वहीं अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ पंजाब चले गए हैं और पंजाब में रह रहे हैं। खबरों की माने तो शाहिद कपूर मुंबई छोड़कर पंजाब पहुंच गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी इस खबर के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था उसी समय शाहिद कपूर पंजाब के लिए निकल गए थे। शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा और दोनों बच्चों के साथ जनता कर्फ्यू का ऐलान होते ही पंजाब के लिए रवाना हो गए थे और 17 मार्च को इन्होंने मुंबई छोड़ दी थी। रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर और उनकी पूरी फैमिली मीरा कपूर के ग्रैंड पेरेंट्स के घर में रह रही है।.

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

 

View this post on Instagram

 

Each one of us can make a difference. We are all in this together. Spread good vibes only. #thisshallpasstoo

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब एक्टिव हैं और लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो इस वायरस से बचें और घर में ही रहें। शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस के कारण उन्हें अपनी इस फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। इस फिल्म की शूटिंग को रोकने के बाद शहिद कपूर 14 मार्च को मुंबई आ गए थे। वहीं 17 मार्च को शाहिद कपूर अपने परिवार वालों के साथ मुंबई को छोड़कर पंजाब चले गए। फिल्म की शूटिंग को बीच में ही बंद करने पर शाहिद ने एक बयान देते हुए कहा था कि सबकी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा है वायरस

कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आ रहे हैं और दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र राज्य है। कोरोना वायरस महाराष्ट्र राज्य में तेजी से फैल रहा है और इस वायरस के कारण इस राज्य मेें पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 160 लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं दुनिया में इस वायरस से ग्रस्त लोगों की संख्या 5 लाख से अधिक पहुंच गई है। जबकि 27 हजार से अधिक लोगों की मौत इस वायरस से हो गई है। अमेरिका से कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस सामने आए हैं और इस देश में 90 हजार से अधिक लोग इस वायरस से ग्रस्त पाए गए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर इटली देश है। अगर समय रहते ही दुनिया के देशों द्वारा इस वायरस को फैलने से रोका ना जा सका तो मरने वाले लोगों की संख्या और अधिक हो सकती है।

Back to top button