बॉलीवुड

बिग बॉस एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने पति संग ऐसे मनाया गुड़ी परवा, कोरोना की वजह से हैं क्वारंटाइन पर

इन दिनों कोरोना के कहर से सब डरे हुए हैं। चाहे वो आम लोग हों या खास हर कोई कोरोना के खौफ से अपने घर में दुबका है। भारत सरकार ने भी पूरे भारत को 21 दिनों के लिए बंद यानी लॉकडाउन कर दिया है। और साथ ही स्पष्ट आदेश भी दिए हैं कि कोई भी बिना काम से घर से न निकले। अगर कोई बिना काम से घर से निकलता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में लोग अपने अपने घर में रहकर मनोरंजन के नए नए आईडिया तलाश रहे हैं। हर कोई अपने लिए मनोरंजन के अलग अलग रास्ते ढूँढ रहा है।

कोरोना महामारी दौर में कई तरह के त्यौहार भी आ रहे हैं। जैसे इस समय नवरात्र चल रहा है। लेकिन इस बार का नवरात्र कोरोना के भेंट चढ गया। चैत्र नवरात्र के पहले दिन को गुड़ी पड़वा के नाम से भी जाना जाता है। और यह दक्षिण भारत का बहुत ही लोकप्रिय त्यौहार है। लेकिन आजकल इसे हर कोई मनाता है।

ऐसे में बिग बॉस की फेमस कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने भी इस त्यौहार को मनाया है। बता दें नेहा पेंडसे कलर्स टीवी में प्रसारित होने वाला रिएलिटी शो के बारहवें सीजन की कंटेस्टेंट हैं। नेहा ने अब अपने ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास के साथ शादी कर ली है। यह शादी इसी वर्ष 5 जनवरी को हुई थी। शादी के बाद नेहा का ये पहला गुड़ी पड़वा का त्यौहार था। लेकिन यह त्यौहार उन्हें अकेले में मनाना पड़ा क्योंकि कोरोना की वजह से अभी वो क्वारंटाइन में हैं। गुड़ी पड़वा त्यौहार मनाने के दौरान की कुछ तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टा एकाउंट से शेयर की हैं। तो आइए नजर डालते हैं इन फोटोज पर।

 

View this post on Instagram

 

Some saree love by @raw_mango

A post shared by NEHHA PENDSE BAYAS (@nehhapendse) on

इन तस्वीरों में वो अपने पति शार्दुल सिंह ब्यास के साथ दिख रही हैं। और दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। बता दें कि इस तस्वीर में नेहा मराठी स्टाइल में तैयार हुई हैं। गुड़ी पड़वा त्यौहार के मौके पर उन्होंने पिंक और ऑरेंज कलर के शेड की साड़ी पहनी हुई है। और इस तस्वीर में वो काफी खूबसूरत भी लग रही हैं।

वहीं नेहा के पति शार्दुल की बात करें तो वो भी नेहा के साथ मैचिंग यानी पिंक कलर के कुर्ते में दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ नेहा ने एक कैप्शन भी लिखा है। नेहा ने लिखा है “शादी के बाद पहला गुड़ी पड़वा मनाते हुए।” इसके आगे उन्होंने लिखा “और हां बिल्कुल क्वारंटाइन में” stay safe everyone , please stay home.. ani saglyanna gudi padwa chya anek shubheccha। नेहा के इस तस्वीर को उनके फैंस लाइक करते नहीं थक रहे हैं।

बता दें कि नेहा की शादी काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी। क्योंकि उनके पति शार्दुल के बारे में कई तरह की खबरों के बीच इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। बता दें कि नेहा की शादी के पहले उनके पति शार्दुल की दो पत्नियां और बच्चे रह चुके हैं। बाद में नेहा ने मीडिया के सामने आकर इन बातों पर सफाई दी। नेहा ने कहा था कि उन्हें पहले से ये सब पता थी। शार्दुल ने उनसे कुछ भी नहीं छुपाया।

Back to top button