अध्यात्म

नवरात्रि में बोई जाने वाली जौ देती है भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत, ऐसे पहचान सकते हैं

नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और इस पर्व के दौरान नौ दिन मां की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन चौकी की स्थापना की जाती है और जौ बीजी जाती है। नवरात्रि के दिन जौ बोने से एक कथा भी जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है कि जब इस सृष्टि की शुरूआत हुई थी तो उस समय जो पहली फसल इस धरती पर उगाई गई थी वो जौ थी। इसलिए नवरात्रि के दौरान जौ को ही उगाया जाता है और जब भी किसी देवी देवता की पूजा की जाती है। तो उन्हें जौ ही अर्पित की जाती है। जौ को बेहद ही पवित्र माना गया है और हवन के दौरान जौ से ही आहुति दी जाती है। इतना ही नहीं नवरात्रि के दौरान बोई गई जौ की मदद से इंसान को उसके भविष्य से जुड़े कई अहम संकेत भी मिल जाते हैं।

जौ बोने के लिए मिट्टी के पात्र और मिट्टी की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले पात्र को अच्छे से साफ किया जाता है। फिर उसके अंदर मिट्टी डाल दी जाती है और इस मिट्टी में अच्छे से जौ को मिला दिया जाता है। इसके बाद इस पात्र में पानी डाला जाता है। नवरात्रि के नौ दिन रोज जौ को पानी दिया जाता है। वहीं जौ किस प्रकार से, कब उगती है और इसका रंग कैसा होता है। इस पर आपका भविष्य निर्भर करता है।

इस तरह से पता चलता है भविष्य

नवरात्रि के दौरान बोई गई जौ अगर दो तीन दिन में ही अंकुरित हो जाए। तो ये शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि व्यक्ति को जीवन में जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी और किसी भी कार्य को पूरा होने में कोई भी बाधा नहीं आएगी। वहीं अगर जौ अंकुरित नहीं होती है तो ये अशुभ माना जाता है और इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद ही कोई चीज हासिल होगी।

जौ का रंग

जौ का रंग कैसे होता है इसको देखकर भी भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। जो जौ आप बोते हैं अगर वो नीचे से आधी पीली और ऊपर से हरी हो, तो समझ लें की आने वाला साल आपके लिए आधा अच्छा रहेगा। वहीं जौ का रंग नीचे से आधा हरा है और ऊपर से आधा पीला हो तो इसका मतलब है कि साल का शुरूआती समय अच्छे से बीतेगा, लेकिन बाद में परेशानियां आ सकती हैं। जौ अगर पूरी सफेद या हरे रंग में उगे तो ये बहुत ही शुभ होता है। जौ का ये रंग होने का अर्थ होता है कि माता रानी ने आपकी पूजा स्वीकार कर ली है और आपकी हर कामना मां पूरा कर देंगी।

अगर जौ ना उगे तो ये अशुभ होता है। इसके अलावा जौ ही लंबाई अगर अच्छी खासी हो तो ये भविष्य के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं इसकी लंबाई छोटी रह जाना इस चीज का संकेत होता है कि आपका साल सामान्य ही रहने वाला है।

इस नवरात्रि आप अपने घर में जौ को जरूर बोएं और नौ दिनों तक रोज इसे पानी दें। ऐसा करने से मां प्रसन्न हो जाएंगी।

Back to top button