बॉलीवुड

अनु मलिक की नकल के चक्कर में बुरी तरह ट्रोल हुए अर्जुन, लोगों ने कहा-‘मलाइका आंटी भी तो हैं…’

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण हर जगह लॉकडाउन कर दिया गया है। इसमें आम जनता से लेकर फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए सभी ने इस बात का समर्थन किया और अब सभी घर पर अपना-अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर क्वांराक्षरी चैलेंज का ट्रेंड शुरु हुआ है और में अर्जुन कपूर ने भी हिस्सा लिया। ‘Quarantakshari’ में एक्टर अर्जुन कपूर ने अनु मलिक की आवाज की नकल उतारी और ये उनको महंगा पड़ गया।

अर्जुन कपूर हो गए इस तरह ट्रोल

आइसोलेशन के बोरियत से बचने के लिए मलाइका अरोड़ा ने कूकिंग में खुद को व्यस्त किया है तो अर्जुन कपूर क्वांरताक्षरी करने में व्यस्त हैं। अनु मलिक की आवाज की एक्टिंग उतारते अर्जुन कपूर को लोगों ने ट्रोल कर दिया।

दरअसल, वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलित की नकल उतारते नजर आए। अर्जुन कपूर कहते हैं कि वे इस चैलेंज को ब्रेक नहीं करना चाहते, वे गाना गाने जा रहे हैं जो वे हमेशा गाते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

FOLLOW ? @voompla INQUIRIES ? @ppbakshi . #voompla #bollywood #arjunkapoor #bollywoodstyle #bollywoodfashion #mumbaidiaries #delhidiaries #indianactress #bollywoodactress #bollywoodactresses

A post shared by Voompla (@voompla) on

अर्जुन कपूर ने इस दौरान अनु मलिक का गाया गाना, ‘एक गरम चाय की प्याली हो’ को उनकी आवाज में निकालने की कोशिश की। अर्जुन को ऐसा करता देख सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘मलाइका आंटी भी तो साथ है तेरे बाबा।’ तो दूसरे यूजर ने अर्जुन कपूर पर भड़कते हुए लिखा, ‘भाग जा दुनिया मर जाएगी और तू गाता रहेगा।’ वहीं किसी दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तुम्हारे पास आंटी है। वो तुम्हे चाय पिलाने में मदद करेगी। तू कौन से एंगल से एक्टर है।’ इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं, जिसमें जनता कर्फ्यू के दिन दोनों बालकनी में खड़े होकर ताली बजा रहे थे।

फोटो में एक तरफ मलाइका अरोड़ा तो दूसरी ओर अर्जुन कपूर खड़े हैं। कोरोनावायरस से लड़ने में मदद के लिए बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से जनता कर्फ्यू का पालन करने को कहा था। ये कर्फ्यू कोरोना के योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लगाया गया था और इसमें शाम 5 बजे लोगों से ताली, थाली और शंख के जरिए उन योद्धाओं को प्रोत्साहित करने को कहा था। इसमें पूरे देश ने हिस्सा लिया और ये ऐतिहासिक पल बन गया। हर कोई अपने-अपने घरों में समय बिता रहा है और इसमें सभी बॉलीवुड सितारे शामिल हैं।

हर राज्य में लॉकडाउन करते हुए 31 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार 20 मार्च को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण हर फिल्म की तारीफ को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके पहले अर्जुन पानीपत में नजर आए थे जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

Back to top button