राशिफल

Rashifal 25 March: नवरात्रि के पहले दिन इन 6 राशियों का भाग्य रहेगा मजबूत, दूर होंगे सभी मतभेद

हम आपको बुधवार 25 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 March 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी हर मनोकामना पूरी होती नजर आएगी। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। अपने खर्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। घर के बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए मददगार होगी। जब भी मौका मिले, बड़ों के अनुभव व ज्ञान का लाभ लें। रिश्तों में मधुरता आएगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

लव प्रपोजल देने के लिए दिन ठीक है। मानसिक चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। वाहन, भूमि से संबंधित आपके कुछ काम अटक सकते है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। जवान होते बच्चों के साथ बहस हो सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संतान को उचित मार्गदर्शन देकर उनकी सफलता को सुनिश्चित करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

माता-पिता और गुरुजनों से संबंध मधुर रहेंगे। अाय में बढ़ोतरी और जमकर पैसे खर्च करने के बावजूद अाप अाय और व्यय में संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। अपनी फिटनेस का ख्याल तो रखेंगे ही, साथ ही दूसरों को भी सेहतमंद जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित पुराने रोग में आराम मिलेगा। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप भावनात्मक रूप से अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य संबंधी मामलों पर आप अपने दिमाग पर चिंताएं ले रहे हैं, लेकिन ये छिपे हुए मुद्दे हैं जो आपको परेशान करते रहेंगे। सेहत को लेकर आप बहुत ज्यादा चिंतित रहते हैं। यह समय अपनी योग्यताओं को बढ़ाने का रहेगा। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें। खाने पीने की चीजों का विशष ध्यान रखें बाहरी चीज का इस्तेमाल न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

ईमानदारी से आप जो काम करते है वो करें। मन में तनाव बना रहेगा। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपकी सहानुभूतिपूर्ण चर्चा हो सकती है। युवा किसी के दबाव में फैसला न लें, अपनी निजी परिस्थिति को आंकते हुए ही भविष्य की योजना बनाएं। आज अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। व्यापार-धंधे में गिरावट आ सकती है। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ मामूली परेशानी हो सकती है। आज सोच-समझकर बोलें। आप अपने कामों में तेजी का दौर बनाने में लगे रहेंगे। आपका शेयरिंग और केयरिंग व्यवहार जीवनसाथी का दिल जीत लेगा। छोटी-छोटी बातों को मुद्दा ना बनाएं। आज के दिन खेल से जुड़े लोगों का काफी फायदा होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको आज काफी मेहनत और परिश्रम करना पड़ेगा। एकाग्रता की कमी होगी। वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। अगर कोई आपकी मदद करना चाहता है, तो उनकी मदद स्वीकार करनी चाहिए। कोई शॉर्ट कट न अपनाएं। शॉर्टकट अपनाने से लेने के देने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। शादीशुदा लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, किन्तु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगे। शादीशुदा जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं। हालात को संभालना आपकी जिम्मेदारी होगी। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। पिछले समय से आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आप परिवार और दोस्तों के समर्थन का आनंद लेंगे। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। सामाजिक स्तर पर अपने आसपास के लोगों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल करेंगे। परिवार में किसी का आवगमन होगा। माता का अन्य भाइयों के ऊपर विश्वास अधिक होगा जिसके कारण आपको मन में चिंता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी। आप जितनी मेहनत करोगे उसका फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। व्यावसायिक व व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। जितना संभव हो सके खुद को आवेश में आने से बचाएं। सेहत का खास ध्यान रखें। आज के दिन बाहरी खानें से बिल्कुल परहेज करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं। पुराना दिया हुआ धन वापस मिलेगा। पार्टनर को स्पेशल महसूस करवाने के लिए प्रयास करने पड़ सकते है। जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। बड़ों के आशीर्वाद से काम में आपको सफलता मिलेगी। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। आज अधिक सतर्क रहें हर कार्य सावधानी पूर्व करें। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके जीवन का यादगार दिन रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पुरे होंगे। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। नौकरी के कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा के साथ आय में वृद्धि होगी। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। आपकी सेहत ठीक-ठाक ही रहेगी। संबंधों को लेकर मन में किसी संदेह को न पनपने दें। आज आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देगी।

आपने Rashifal 25 March 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 March 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 March 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 27 मार्च को है गणगौर तीज, अखंड सौभाग्यवती और अच्छे पति की प्राप्ति के लिए रखा जाता है ये व्रत

Back to top button