राशिफल

Rashifal 24 March: संघर्ष से भरा रहेगा आज का दिन, लेकिन इन राशिओं पर मेहरबान हैं हनुमान

हम आपको मंगलवार 24 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 24 March 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको बड़े फैसले लेने से बचना होगा। दिन के आरंभ में शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य पूरे किए जा सकते हैं। खर्चा और फालतू दौड़-भाग हो सकती है। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दें। समाज में कोई विशेष पद मिल सकता है। मन में तनाव बना रहेगा एवं अनावश्यक रूप से क्रोध आता रहेगा। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में कर्मचारियों का सहकार भी आपको मिलेगा। मामूली उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं लेकिन प्रेम सुख में कमी नहीं आएगी। सावधान रहें, गुप्त शत्रु के द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जरूरत के मुताबिक पैसों की व्यवस्था हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। कर्जा लेने से बचें। मौसम के अनुसार खानपान का ध्यान रखें। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। मन में असमंजस रहेगा। आप किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें। योग करने व ध्यान लगाने में मन रमेगा। इससे शारीरिक व मानसिक सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों को आज विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रखें। प्रेम विषयों में सुख- शान्ति के उत्तम योग बने हुए है। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। व्यावसायियों को कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। आत्मविश्वास अधिक बढ़ा होने के कारण कार्य को पूर्ण ढंग से कर पाएंगे। किसी तरह का जोखिम न लें और अपने आप को शांत रखें। आप किसी भी मामले में भावुक न हों।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। संयमित दिनचर्या व जीवनशैली अपना कर आप अपने आपको बेहतर रखने की कोशिश करते रहें। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। मन में अनजाना सा भय बना रहेगा। परिवार में भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज का दिन यात्राओं के लिए अच्छा नहीं है। घर के बड़े-बुजुर्ग पारिवारिक परिस्थितियों को स्थिर करने में मददगार होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, मसालेदार भोजन से परहेज रहें। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे है। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। भगवान की भक्ति करने से मन को शांति मिलेगी। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों और पिता से जुड़े हर मामले में बहुत विनम्र बने रहें। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। शारीरिक रूप से थोड़ी थकान आप महसूस कर सकते हैं। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपके दफ्तर में या अपने इर्द-गिर्द आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती हे। एकल जातकों के जीवन में प्यार की शुरुआत होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए आमतौर पर अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास रखें और विवादों से दूर रहें। आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने की संभावनाएं हैं। आपके अधीनस्थ अनावश्यक बहस कर सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप बहस बढ़ सकती है। आपको चाहिए कि बच्चों के अनुचित मांगों को पूरा ना करें। कार्यक्षेत्र में कठिनाई अनुभव करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन शुभ है। आपका भाग्य पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। आप अपने काम पर ध्यान दे और उसे मन लगाकर करें। पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते है। आप किसी ऐसे व्यक्ति को धन दान भी कर सकते हैं, जो ज़रूरतमंद है। अगर आपके परिवार में किसी तरह का विवाद या टकराव चल रहा है, तो आज वह मामला भी सुलझ जाएगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप जितना समय आराम से बिताएंगे, आपके लिए उतना समय बहुत शांति देने वाला रहेगा। घाटे को रोकने के लिए आपको अटकलों से दूर रहना चाहिए। जीवनसाथी को आज आपसे कई शिकायतें रहेंगी जिनका आपको सामाधान करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के संबंध में आपको अधिक ध्यान रखना चाहिए। वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिक क्रोध में किसी का अपमान ना करें, नहीं तो विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप किसी खबर को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। बातचीत द्वारा हर मसलें का हल निकला जा सकता है। ससुराल पक्ष में किसी बड़े के द्वारा आप को सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके आसपास के लोग आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं, लेकिन पैसे देने से पहले अपने बजट की कल्पना कर लें। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पुराने लेनदारों को परेशानी हो सकती है। आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा मन तनाव मुक्त रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। यदि आप आज का दिन अपने निकटजनों के साथ बिताते हैं, तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप काम में इतना व्यस्त रहेंगे कि रोमांटिक लाइफ साइडलाइन हो जाएगी।

आपने Rashifal 24 March 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 March 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 March 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि में जरूर करें कन्या पूजन, इस आयु की कन्या का पूजन करना होता है सबसे सर्वश्रेष्ठ

Back to top button