बॉलीवुड

भारत लौटे ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास, कोरोना के चलते किया ये काम, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

दुनिया के अलग-अलग देशों में फसे भारतीय वापस से देश लौट रहे हैं और इन लोगों को सेल्फ क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी जा रही है। बॉलीवुड के कई सारे अभिनेता भी विदेश की यात्रा से भारत आ गए हैं और इन सभी ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर रखा है। फिल्म ‘बाहुबली’ के अभिनेता प्रभास भी विदेश से यात्रा करके भारत लौटे हैं और भारत आते ही इन्होंने भी खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है।

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट में लिखा- ‘विदेश में अपनी फिल्म #Prabhas20 की शूटिंग पूरी करके भारत आ गया हूं। वापस आकर #Covid19 से बढ़ते खतरे को देखतो हुए मैंने सेक्फ क्वारंटाइन में जाने का फैसला किया है। उम्मीद करता हूं कि आप सभी सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सावधानियां बरत रहे होंगे।

आपको बात दें की प्रभास लंबे समय से फिल्म Prabhas20 की शूटिंग कर रहे हैं और इस फिल्म की शूटिंग के चलते ये जॉर्जिया में थे। वहीं अब ये इस देश से वापस लौट आए हैं और भारत में आते ही इन्होंने खुद को सबसे अलग रखने का फैसला किया है।

इन अभिनेताओं ने भी खुद को किया है सेल्फ क्वारंटाइन

प्रभास से पहले अनुपम खेर, शबाना आजमी, सोनम कपूर सहित कई भारतीय हस्तियों ने भी खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर रखा है। अनुपम खेर शुक्रवार को ही अमेरिका से भारत लौटे हैं और भारत आते ही इन्होंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन किया है। अनूपर खेर इस दौरान किसी से भी नहीं मिल रहे हैं और अपने आपको सबसे दूर रख रहे हैं। इसी तरह से शबाना आजमी और सोनम कपूर ने भी खुद को अपने घर में सेल्फ क्वारंटाइन किया हुआ है। सोनम कपूर हाल ही में अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से वापस भारत आई है और आनंद आहूजा के अनुसार भारत की यात्रा करते समय वो कई लोगों के संपर्क में आए थे। जिसकी वजह से इनको ये वायरस होने का खतरा अधिक है।

गौरतलब है कि विदेश से भारत लौट रहे हर व्यक्ति की एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है। जिन व्यक्यितों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जा रहे हैं। उन लोगों को तुंरत अस्पताल में दाखिल कर लिया जा रहा है और उनका टेस्ट लिया जा रहा है। वहीं जिन लोगों में इस वायरस के लक्षण नहीं पाए जा रहे हैं उनको घर में 14 दिनों तक के लिए खुद को सेल्फ क्वारंटाइन करने को कहा जा रहा है। इन 14 दिनों में अगर उनके अंदर खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं तो उनका टेस्ट लिया जा रहा है।

दो लाख से अधिक लोग हैं ग्रस्त

इस वक्त दुनिया के लगभग हर देश में ये वायरस फैल गया है और 2 लाख से अधिक आबादी इस वायरस से ग्रस्त हैं। इस वायरस के कारण 11 हजार लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों का आंकडा 400 छूने वाला है। जबकि सात लोगों की मौत इस वायरस से हो गई है। इसलिए लोगों को सावधान रहने को कहा जा रहा है।

Back to top button