बॉलीवुड

इस वजह से 8 महीने तक श्रीदेवी और बोनी ने नहीं की एक-दूसरे से बात, विवादों भरी रही प्रेम कहानी

‘ये इश्क नहीं आसां बस इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है और डूबकर जाना है’..ये शायरी तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन इसकी गहराई बहुत कम लोग ही समझ पाते हैं। ये बात सच है कि प्यार की राह में कोई भी रास्ता आसान नहीं होता है फिर भी लोग इसपर चलने का हौसला रखते हैं। जैसे कि हर प्रेम कहानी में मुश्किलें आती हैं वैसे ही बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी की प्रेम कहानी में दिक्कतें आईं। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने 8 महीने तक बोनी कपूर से दूरियां बनाकर रखीं लेकिन अंत में उनका प्यार मंजिल तक पहुंच ही गया था।

आखिर क्यों बोनी कपूर से 8 महीने दूर थीं श्रीदेवी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन वे अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगी। श्रीवेदवी ने जीवनसाथी के रूप में फिल्म मेकर बोनी कपूर को चुना था लेकिन इनकी लव स्टोरी के दौरान ही किसी बात से नाराज श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 8 महीनों तक बात नहीं की थी। आखिर में बोनी से इनकी शादी हुई और इनकी लव स्टोरी में रोमांस के साथ कई रोमांचित बातें भी शामिल हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए और श्रीदेवी ने एक बार गुस्से में बोनी से 8 महीने तक दूरी बनाकर रखी थी। श्रीदेवी को पर्दे पर देखते ही बोनी कपूर अपना दिल हार चुके थे और वे उनसे मिलने चेन्नई तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने श्रीदेवी को फिल्म मिस्टर इंडया के लिए ऑफर दिया। बोनी कपूर ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय उनकी सारी डीलिंग्स श्रीदेवी की मां करती थीं।

जब उन्होंने उनकी मां को फिल्म मिस्टर इंडिया के बारे में बताया तो उन्होंने 10 लाख फीस बताई लेकिन बोनी कपूर ने 11 लाख पर बात पक्की कर दी। इसके बाद श्रीदेवी की मां बोनी को पसंद करने लगीं और फिल्म के सेट पर बोनी कपूर श्रीदेवी का काफी ख्याल भी रखते थे। इनकी लव स्टोरी शुरुआत में अच्छे से चली लेकिन बोनी ने श्रीदेवी से प्यार का इजहार तब किया जब वे पहले से ही शादीशुदा था।

उस दौरान बोनी दो बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के पिता भी थे। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बोनी ने बताया था कि जब उन्होंने श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार किया तब श्रीदेवी काफी गुस्सा हुई थीं। एक दिन अचानकर श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं मगर श्रीदेवी को शूटिंग के लिए कहीं जाना था और उस समय बोनी कपूर उनके साथ गए। ये पहली बार था जब श्रीदेवी कहीं बाहर अकेले गई थीं और ये पहली बार था जब बोनी और श्रीदेवी पहली बार साथ थे।

वहीं पर श्रीदेवी को बोनी कपूर ने प्रपोज कर दिया लेकिन श्रीदेवी नाराज हो गईं क्योंकि वे पहले से शादीशुदा थे। इस नाराजगी को उन्होंने 8 महीने तक कायम रखा लेकिन बोनी कपूर पीछे नहीं हटे और इस दौरान वे अपनी पत्नी मोना से भी तलाक के लिए बात कर चुके थे। बाद में उन्होंने श्रीदेवी को मना लिया था, उसी दौर में श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थीं तो मोना कपूर को पीछे हटना पड़ा था। श्रीदेवी को ये बात हमेशा सुननी पड़ी थी कि उनकी वजह से ही बोनी और मोना की शादी टूटी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के पहले ही श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थीं और साल 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से मंदिर में शादी की और साल 1997 में जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ था।

Back to top button