अध्यात्म

कर्ज और दुर्भाग्य से मुक्ति पाने के लिए करें राई के ये जादूई टोटके, मिनटों में खुल जाएगी किस्मत

कहते हैं कि धार्मिक और नेक काम करने से दुर्भाग्य को दूर किया जा सकता है और वो सब पाया जा सकता है। जो आप पाना चाहते हैं। दुर्भाग्य को दूर करने के लिए अक्सर हम लोग पूजा पाठ करते हैं और भगवान से कामना करते हैं कि दुर्भाग्य दूर हो जाए और किस्मत खोल जाए। अगर आपके दिन भी अच्छे नहीं चल रहे हैं तो आप भगवान की पूजा करने के साथ-साथ नीचे बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से दुर्भाग्य दूर हो जाता है और जीवन सुखों से भर जाता है। आज हम आपको राई के टोटके बताने जा रहे हैं और ये टोटके बेहद ही असर दार हैं।

राई के टोटके

भले ही राई देखने में छोटी सी होती है। लेकिन इसकी मदद से किस्मत को बदला जा सकता है। दुर्भाग्य को दूर करने के लिए आप बस राई के इन टोटकों को कर लें।

राई के टोटके

दुर्भाग्य दूर करने हेतु

दुर्भाग्य शुरू होने पर सिर्फ निराशा हाथ लगती है। आप जो भी कार्य करते हैं वो असफल ही रहता है। साथ में परिवार में भी अशांति फैली रहती है। इतना ही नहीं जीवन में दरिद्रता आ जाती है। दुर्भाग्य को दूर करने के लिए आप बस ये टोटका कर लें। इस टोटके के तहत एक गिलास को पानी से भर लें। इस पानी के अंदर थोड़ी सी राई डाल दें। फिर इस पानी में थोड़ा सा दूध मिला दें। ये पानी शाम के समय पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें। ये उपाय करते ही दुर्भाग्य दूर हो जाएगा। आप राई के इस टोटोके को लगातार 3 शनिवार करें और शाम के समय ही करें।

रोग हो दूर

रोग से ग्रस्त होने पर नहाने के पानी में राई के पत्ते डाल दें और इस पानी से स्नान कर लें।  स्नान करने से रोग सही हो जाएगा और शरीर सेहतमंद हो जाएगा। राई के पानी से रोज नहाने से गरीबी भी दूर हो जाती है।

कर्ज से मुक्ति हेतु

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए इस उपाय को करें। इस उपाय के तहत दोनों मुट्ठियों में काली राई लें। इस राई को अपने सिर के ऊपर से धूमाएं। फिर इसे एक काले रंग के कपड़े में बांध दें। चौराहे पर जाकर इस कपड़े को खोल दें। पूर्व दिशा की ओर मुंह रखते हुए अपने दाहिने हाथ से राई को बाईं दिशा में फेंक दें। राई को फेकने के बाद कपड़े को भी चौहारे पर छोड़ आएं। इसके बाद अपने घर आ जाएं। घर आकर अपने मुख्य दरवाजे के पास एक सरसों के तेल का दीपक जला दें। ये उपाय करने से कर्जे से मुक्ति मिल जाएगी। इस उपाय को शुक्ल पक्ष के प्रथम शनिवार या अमावस्या को करें। साथ में ही इस बात का ध्यान भी रखें की किसी को इस टोटके के बारे में पता ना चलें।

अपनी किस्मत को चमकाने के लिए आप राई के इन उपायों को एक बार जरूर करके देखें। ये उपाय कारगर  साबित होंगे और आपकी परेशानियों को दूर कर दें।

Back to top button