अध्यात्म

शास्त्रों के अनुसार भूलकर भी ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए दूध का सेवन, जीवन पर पड़ता है बुरा असर

शनि और चंद्रमा अगर कुंडली में गलत भाव में हों तो जातक को कई तरह के बुरे फल मिलते हैं। शनि की वजह से जातक की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जबकि चंद्रमा के गलत घर में होने से जातक का मन कमजोर रहता है। अगर आपकी कुंडली में भी ये दोनों ग्रह गलत भाव में हैं तो आप नीचे बताए गई चीजों का ध्यान रखें और इन ग्रहों के प्रकोप से बचने के लिए ये उपाय करें।

रखें इन चीजों का ध्यान

1. जिन लोगों की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर है वो लोग दूध ना पीया करें। दूध पीने से इस ग्रह का बुरा प्रभाव जीवन पर पड़ता है।

2. दूध के अलावा किसी भी सफेद रंग की चीज का भी सेवन करने से बचें।

3. शनि ग्रह की दिशा सही ना होने पर शनिवार के दिन भूलकर भी काले रंग की चीज ना खरीदें। साथ में ही इस दिन लोहे और जूते चप्पल लेने से भी बचें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को खरदीने से शनि ग्रह जीवन पर और हवी हो जाता है।

चंद्र और शनि ग्रह के बुरे फलों से बचने के लिए आप निम्नलिखित उपायों को करें। इन उपायों को करने से ये दोनों ग्रह शांत रहेगे।

शनि ग्रह के प्रकोप से बचने के लिए करें ये उपाय

  • शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें। इस दिन काली चीजों का दान करने से शनि ग्रह शांत रहता है।
  • शनि ग्रह के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक शनि देव के सामने जलाएं और इस दीपक के अंदर काले तिल जरूर डालें।
  • शनि वार को शनि मंत्रों का जाप जरूर करें।
  • इस दिन तली हुई चीजें, जैसे पुरी, सब्जी और इत्यादि गरीब लोगों को खिलाएं।
  • लोहे की चीजें लोगों में बांटे। कील, लोहे का छल्ला दान करने से शनि ग्रह आपके अनुकुल ही रहता है।

चंद्र ग्रह के प्रकोप से बचने के लिए करें ये उपाय

  • चंद्र ग्रह के बुरी दिशा होने पर आप शुक्रवार के दिन चंद्र ग्रह की पूजा करें।
  • शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करें और उसके बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण कर लें।  वस्त्र धारण करने के बाद माथे पर सफेद रंग का तिलक लगा लें।
  • शुक्रवार को आप खीर बनाए। रात को चंद्रमा को पानी से अर्घ्य दें और इस पानी में थोड़ा सा दूध भी मिला दें। इसके बाद आप चंद्रमा को खीरा का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद आप ये खीर लोगों में बांट दें।
  • शुक्रवार के दिन जितना हो सके सफेद रंग की चीजों का दान लोगों को करें। सफेद रंग की चीजों का दान करने से इस ग्रह की स्थिति कुंडली में मजबूत हो जाती है।
  • चांदी की धातु चंद्र ग्रह से जुड़ी हुई मानी जाती है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह कमजोर है वो लोग चांदी की चेन या छल्ला धारण कर लें। इन्हें धारण करने से इस ग्रह की स्थिति मजूबत हो जाती है और ये ग्रह आपके अनुकुल फल देता है।

Back to top button