विशेष

जानिए आखिर क्यों प्रतिबंधित है दुनिया की इन जगहों पर महिलाओं का जाना!

अभी कुछ दिनों पहले ही विश्व महिला दिवस मनाया गया है। सबने जी भरकर महिलाओं की तारीफ की और उनके साहस को सलाम किया। अब उन्होंने सच्चे मन से किया या दिखावे के लिए, ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है। आप तो जानते ही हैं कि दुनिया में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाने का सपना हर कोई देखता है। लेकिन क्या फायदा उस सपने का जहां आपके जाने पर ही प्रतिबन्ध लगा हो। जी हां दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां पुरुष तो जा सकते हैं, लेकिन महिलायें नहीं जा सकतीं।

महिलाओं को प्रतिबंधित करने के हैं उनके अपने कारण:

आज 21वीं सदी में जहां एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है और महिला और पुरुष को एक समान अधिकार देने की बात की जाती है। ऐसे में किसी जगह पर महिलाओं को जाने से प्रतिबंधित किया जाता है, यह सोचने वाली बात है। हालांकि उन जगहों पर महिलाओं को जाने से प्रतिबंधित किये जाने के पीछे उनके अपने कारण हैं। तो आइये आज जानते हैं कि दुनियां की कौन-कौन सी जगह पर महिलाओं को जाने नहीं दिया जाता है और क्यों?

इन जगहों पर प्रतिबंधित है महिलाओं का जाना:

*- अय्यापन मंदिर (केरल):

यह एक हिन्दू मंदिर है, जो केरल में स्थित है। इस मंदिर में महिलाओं का जाना प्रतिबंधित है। यहां मंदिर के कानून के अनुसार 6 साल से लेकर 60 साल तक की महिला नहीं जा सकती है। 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के जाने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है।

*- माउंट ओमिनी (जापान):

आपको बता दें यह मॉनेस्ट्री जापान में 1300 सालों से स्थित है। यहां पर धार्मिक वजहों से महिलाओं को अन्दर नहीं जाने दिया जाता है।

*- माउंट एथॉस (ग्रीक):

ग्रीक स्थित इस मॉनेस्ट्री में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर हर रोज बुद्धिष्ठ मॉन्क अभ्यास करते हैं। उनके अभ्यास में कोई खलल ना पड़े, इसलिए यहां महिलाओं के प्रवेश को वर्जित किया गया है।

*- सॉकर स्टेडियम (ईरान):

ईरान के प्रसिद्ध सॉकर स्टेडियम में महिलाओं के जाने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। इस स्टेडियम में किसी भी तरह की महिला नहीं जा सकती है।

*- बर्निंग ट्री क्लब (अमेरिका):

यह जगह सिर्फ पॉलिटिशियन और जज के लिए बनायी गयी है, यहां पर केवल वही लोग जा सकते हैं। उसमें भी महिलाओं का जाना वर्जित है।

Back to top button