अध्यात्म

होली के दिन अपनायें ये उपाय होगी धन वर्षा और हर बीमारी दूर व गृह क्लेश खत्म- देखें वीडियो

ऐसा माना जाता है कि तंत्र भगवान शिव के मुख से निकला था, इसलिए इसे प्रमाणिक और सत्य माना जाता है। कुछ समय पहले तक इसका उपयोग लोक कल्याण के लिए किया जाता था। लेकिन इस समय लोग अपनी अतृप्त इच्छाओं और लालच की पूर्ति के लिए गलत ढंग से इसका उपयोग करने लगे हैं। इस वजह से इस समय यह विद्या काफी बदनाम हो चुकी है। इसके अनुसार कुछ चीजें अपने घर में रखने से आपके घर की सभी समस्याएं और आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन ये कुछ सामान लाने से आपका घर भर जाता है।

होली से पहले लाएं घर में ये चीजें:

*- हत्था जोड़ी:

अगर आपके घर में धन सम्बन्धी परेशानियां हैं तो शनिवार के दिन हत्था जोड़ी खरीदकर लायें और इसे शुभ मुहूर्त में लाल कपड़े में बांधकर धन वाले स्थान पर रख दें। अगर किसी वजह से आप यह शनिवार के दिन या उपाय करने में असमर्थ होते हैं तो मंगलवार के दिन भी किया जा सकता है।

*- श्रीयंत्र:

इस यन्त्र में धन की देवी लक्ष्मी के साथ 33 कोटी दैवीय शक्तियों का वास होता है। इसे घर में या दुकान के कैश बॉक्स में रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

*- मोती शंख:

मोती शंख में अद्भुत शक्तियों का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि इसे जिस भी जगह पर रखा जाता है, वहां धन का प्रवाह होने लगता है। इसे घर में रखते वक्त इस बात का ध्यान दें कि इसे हमेशा साफ और शुद्ध स्थान पर रखें।

*- गोमती चक्र:

11 गोमती चक्र पीले कपड़े में बांधकर कैश बॉक्स में रखने से आपके पास धन टिकने लगेगा।

*- सफ़ेद आंक की जड़:

ऐसा माना जाता है कि होली के दिन शुभ समय पर आंक की जड़ घर पर लाकर और किसी विद्वान से विधिवत पूजा-पाठ करवाकर इसे तिजोरी में रखने से व्यक्ति की धन सम्बंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

*- पिली कौड़िया:

शुक्रवार के दिन पिली कौड़िया खरीदकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रखें।

https://www.youtube.com/watch?v=houN9_G1TEI

Back to top button