बॉलीवुड

‘खतरों के खिलाड़ी’ में तेजस्वी पर बुरी तरह भड़के रोहित शेट्टी, बोले-अपनी हद में रहो वरना मैं…

छोटे पर्दे पर खतरों के खिलाड़ी सबसे खतरनाक रिएलिटी शो माना जाता है क्योंकि यहां पर सेलिब्रिटी को वैसा काम करना पड़ता है जो उन्होंने करने की कभी सोची भी ना हो। इस खतरों के खेल को बॉलीवु़ड के पॉपुलर निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं और वे जितने फ्रेंडली कंटेस्टेंट्स के साथ रहते हैं उतने सख्त भी रहते हैं। कुछ ऐसा ही करते रोहित शेट्टी एक्ट्रेस तेजस्वी के साथ करते नजर आए। वे तेजस्वीर पर इतनी बुरी तरह भड़क गए और ऐसी बात कह दी जो तेजस्वी ने कभी सोची भी नहीं होगी।

तेजस्वी पर रोहित शेट्टी इसलिए भड़के

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में खतरनाक स्टंट देखने को मिलते हैं। इस शो में एक कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश मस्ती करते हुए नजर आईं और अक्सर वे ऐसा करती हैं। अपने नटखट अंदाज से वे बाकी कंटेस्टेंट्स को भी हंसाती रहती हैं लेकिन इस बार उनका मजाक करना होस्ट रोहित शेट्टी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने तेजस्वी की क्लास लगा दी।

रोहित इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने तेजस्वी को हद में रहने की बात भी कह दी। हाल की के एपिसोड में देखने को मिला और इसके प्रोमो में रोहित शेट्टी का गुस्सा देखने को मिला। तेजस्वी कहती हैं कि वो सब देख रही है कि रोहित अमृता खानविलकर के साथ नरमी से पेश आते हैं और इस बात पर रोहित बहुत ही नाराज हुए। इसके बाद तेजस्वी कहते हैं कि वो अपने हद में रहें। दरअसल, एक स्टंट के दौरान तेजस्वी मजाक करे हुए रोहित से कहती हैं, ‘रोहित सर ने अमृता को एडवांटेज दिया है। मेरे पैर जल गए इसलिए।’ इस बात को सुनकर रोहित और भी गुस्से से भर गए और उन्होंने तेजस्वी को चेतावनी तक दे डाली।


रोहित इस बारे में कहते हैं, ‘मैं यहां पर किसी शॉर्टकट से नहीं आया हूं, जो कुछ भी मैं आज हू इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है। अपनी हद में रहो तेजस्वी, नहीं तो इस शो से बाहर कर दी जाओगी।’ तेजस्वी एक टीवी एक्ट्रेस हैं और वे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं, जबकि रोहित शेट्टी बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर हैं और वे एक एक्शन डायरेक्टर हैं। बॉलीवुड में रोहित ने अपने निर्देशन की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म जमीन से की थी, इसके बाद उन्होंने गोलमाल फन अनलिमिटेड, गोलमाल रिटर्न, गोलमाल-3, गोलमाल-4, सिंघम, सिंघम रिटर्न, चेन्नई एक्सप्रेस, सिम्बा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया।

रोहित की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी है जो 24 मार्च को रिलीज होगी और इसमें वे पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम करते नजर आएंगे, जबकि इसमें अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो भी दर्शकों को लुभाएगा। आपको बता दें रोहित शेट्टी 60-70 दशक को पॉपुलर विलेन एम.बी शेट्टी के बेटे हैं और इन्होंने ज्यादातर अमिताभ बच्चन की फिल्मों में काम किया था।

Back to top button