राशिफल

Rashifal 6 March: आज तनाव का शिकार हो सकती हैं ये 3 राशियां, जबकि स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया

आज कुछ राशि के जातकों को तनाव और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको शुक्रवार 6 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। पढ़िए Rashifal 6 March 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज वैवाहिक संबंध में आपकी रूचि कम हो सकती है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक बनाएंगे। आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आप कोई भी काम बहुत सहजता और कुशलता से पूरा कर लेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। आगे बढ़ने के बजाए अपने सभी आने वाले कार्यों को खत्म करने पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन आप अपने साथी पर अपनी जिद थोपने की कोशिश न करें। कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते हैं जिनको करने का मूड नहीं रहेगा। पार्टनर से प्यार, सरप्राइज और सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह आपके लिए औसत दिन है। आत्म-शक्ति को इकट्ठा कर अन्दर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने के लिए समय उत्तम है। यदि आप शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो आपको अपने दृष्टिकोण और व्यक्तित्व में बदलाव लाना होगा। अपना ज्यादातर समय आलस्य और सुस्ती में खर्च करने से बचें। टाइमटेबल बना कर पढ़ाई करें। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले किसी भी नये कार्य को करने से पहले अपने बड़ो-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। शादीशुदा जींदगी में अच्छा तालमेल रहने की संभावना है। विद्यार्थियों को परीक्षा या प्रतियोगिता में, नियमित अध्ययन में अच्छी सफलता मिलेगी। कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों को आज नौकरी में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान व प्रमोशन सब आपको मिल सकता है। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। यह समय भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। विदेश में कार्यरत लोगों को मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी जरूरतमंद को भोजन कराने से घर के सुख- सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। धनप्राप्ति के योग हैं। प्रेम संबंधों को संबोधित करने से पहले आप सावधानी बरतें। आप में से कुछ को गले सम्बंधित स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। आपकी निवेश की योजना सार्थक रहेगी। नौकरी में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। खुद के लिए गए फैसलों पर आपको भरोसा रखना होगा। शांति रखें। धैर्य से काम लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। फोन पर या मित्रों के साथ बातचीत में कोई रोमांचक समाचार प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से आपको बचना होगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कंपनी का अनुभव काम आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापार में लाभ होगा। आप नए लोगों से मिल सकते हैं। कुछ लोगो द्वारा दिए गए नवीन विचार आपके काम में सहयोग करेंगे। कार्य क्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आपके वरिष्ठ अधिकारी बहुत खुश रह सकते हैं। परिवार के साथ समय बीताएंगे और खुशी के मौके आपको मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य मौसम से और भीड़ से प्रभावित हो सकता है। मंदिर में दीपक जलाने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कड़ी मेहनत से आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। आज आप आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करें। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे है इस दौरान कार्यक्षेत्र में कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आज आपको अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखना होगा। कामकाज को लेकर मानसिक सुस्ती भी महसूस हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा। आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। लेकिन आपको पैसों का ध्यान रखना होगा। कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आज हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज परिवार में प्रेम बढ़ेगा और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वित्तीय रूप से दिन अच्छा है, लेकिन आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। आज किसी से मनमुटाव न करें। किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। ऑफिस और फील्ड में समझदारी से काम लें। विद्यार्थियों को अध्ययन में अच्छी सफलता मिलेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, सभी काम पूर्ण होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी मित्रों से मुलाकात होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। आप में से कुछ वित्तीय बाधाओं का सामना कर सकते हैं, लेकिन इससे निपटने के लिए आपको नई रणनीति बनानी होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। छात्रों को अध्ययन पर अधिक ध्यान देना होगा। आज आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिस करें। आपकी आशंकाएं दूर होती जाएंगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे।

आपने Rashifal 6 March 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 March 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 March 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मालामाल बना देंगे आपको गुरुवार के ये टोटके और शीघ्र ही हो जाएगा विवाह

Back to top button