अध्यात्म

मालामाल बना देंगे आपको गुरुवार के ये टोटके और शीघ्र ही हो जाएगा विवाह

गुरुवार का दिन बृहस्पति देवता का दिन माना जाता है। बृहस्पति देवता की पूजा करने से जल्द ही विवाह हो जाता है और जीवन की कई समस्याओं से निजात भी मिल जाता है। इसलिए आप गुरुवार के उपाय करके देखें। इन उपायों को करने से हर कामना पूरी हो जाएगी।

गुरुवार के टोटके

केले के पेड़ की पूजा करें

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर जल अर्पित करें। जल अर्पित करने के बाद  पेड़ पर हल्दी और पीली दाल चढ़ा दें। इसके बाद एक मौली का धागा इस पेड़ पर बांध दें। ये करने के बाद एक घी का दीपक जला दें और बृहस्पति देवता की कथा पढ़ें।

करें केलों का दान

गुरुवार के दिन गरीब लोगों को केलों का दान करें। केलों का दान करने से जीवन में आई बाधा दूर हो जाएगी। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें की आप इस दिन केलों का सेवन ना करें। गुरुवार के दिन केले का सेवन करना उत्तम नहीं माना जाता है। क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है और इस पेड़ का फल नहीं खाया जाता है।

पीले रंग का भोजन करें

जो लोग जल्द ही विवाह करना चाहते हैं, वो इस दिन पीले रंग का भोजन किया करें। पीले रंग का भोजन करने के अलावा इस दिन हल्दी के पानी से नहाएं और नहाने के बाद पीले रंग के ही वस्त्र धारण करें। हो सके तो हल्दी का तिलक भी माथे पर लगाएं।

धन लाभ के लिए

व्यापार में धन लाभ हेतु गुरुवार के दिन इस उपाय को करके देखें। इस उपाय को करने से आपको धन लाभ होने लग जाएगा और व्यापार सही से चलने लग जाए। धन लाभ के लिए गुरुवार को अपने व्यापार स्थल पर एक हल्दी की माला लटका दें। ऐसा करने से व्यापार सही से चलने लग जाएगा।

पैसों में बरकत के लिए

पैसों में बरकत करने के लिए गुरुवार के दिन भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें और इन्हें लड्डू का भोग लगाएं। इसके अलावा गरीब लोगों में पीले रंग के लड्डू भी बांटे। इस उपाय के अलावा गुरुवार के दिन अपने तिजोरी में एक हल्दी का टुकड़ा भी रख दें। हल्दी का टुकड़ा रखने से तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।

तरक्की पाने के लिए

नौकरी में तरक्की पाने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र और पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। इसके अलावा गरीब लोगों को पीले रंग का हल्वा भी खाने को दें। ये उपाय लगातार पांच गुरुवार करें। नौकरी में आपको तरक्की मिल जाएगी।

ना धोएं बाल

गुरुवार के दिन भूलकर भी अपने बालों को ना धोएं। इस दिन घर में पोछा मारना और बालों को धोनाअच्छा साबित नहीं होता है। ऐसा करने से घर में गरीब आ जाती है। इसलिए गुरुवार के दिन घर का कोई भी सदस्य बाल ना धोए इस बात का ध्यान रखें। साथ में हो सके तो इस दिन कपड़ों को भी ना धोएं।

ऊपर बताए गए गुरुवार के उपाय करने से जीवन के तमाम संकट आसानी से दूर किए जा सकते हैं।

Back to top button