बॉलीवुड

कभी श्रद्धा कपूर की माँ भी करती थी फिल्मों में काम, शक्ति कपूर के साथ घर से भागकर की थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बाग़ी-3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कई इवेंट्स, रिएलिटी शोज और मीडिया से मुलाकात करती हैं इसके अलावा वे अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रही हैं। श्रद्धा कपूर का फैमिली बैकग्राउंड बॉलीवुड से ही है, इनके पिता शक्ति कपूर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, विलेन, कॉमेडियन हैं जबकि कभी श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कपूर भी फिल्मों में काम करती थीं। इनके माता-पिता ने घर से भागकर शादी की थी और आज इनकी हस्ती खेलती फैमिली है। चलिए बताते हैं इनके बारे में विस्तार से…

कभी श्रद्धा कपूर की मां भी करती थीं फिल्में

33 साल की हो गईं श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। इनके तमाम फैंस ने इन्हें बधाई दी और 7 मार्च को इनकी फिल्म बाग़ी-3 भी रिलीज हो रही है। श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म आशिकी-2 से की थी और इसके बाद इन्होंने एक विलेन, बाग़ी-1, साहो, छिछोरे और एबीसीडी सीरीज में काम किया है। इनकी इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान है और वे अपनी खूबसूरती के लिए पॉपुलर हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म तीन पत्ती श्रद्धा की पहली फिल्म थी लेकिन इसमें इनका छोटा सा रोल था और किसी ने इन्हें खास पहचाना भी नहीं था। पिछले 10 सालों से श्रद्धा बॉलीवुड में सक्रीय हैं और आज इन्होने खास पहचान भी बना ली है। अब वे शक्ति कपूर की बेटी के नाम से भी ज्यादा बॉलीवुड की सफल और खूबसूरत अभिनेत्री के तौर पर पहचानी जाती हैं।

3 मार्च, 1987 को मुंबई में जन्मीं श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने 80 और 90 के दशक में बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिनमें से अंदाज अपना-अपना, राजा बाबू, जुड़वा, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, चुप-चुपके, हंगामा, क़ुर्बानी, मवाली, कूली नंबर-1, चालबाज, आंखे, तोहफा, सत्ते पे सत्ता, दिलजले जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। अभी भी शक्ति कपूर बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं लेकिन जितनी लोकप्रियता उन दिनों इन्हें मिली अब नहीं मिलती। शक्ति कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बड़ी बहन शिवांगी कपूर से प्यार किया और उनसे ही शादी की थी।

आप में से ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे कि शिवांगी कपूर ने 80 के दशक में एक फिल्म की थी। शिवांगी ने साल 1980 में आई फिल्म किस्मत में काम किया था और इसमें मिथुन चक्रवर्ती के साथ रंजीता लीड रोल में थे। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने भी काम किया था और इसी फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और शादी का फैसला लिया लेकिन शिवांगी के पिता इस शादी के लिए तैयार नही थे। शक्ति कपूर पंजाबी थे जबकि शिवांगी मराठी परिवार से थीं इसलिए उनके पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में शक्ति कपूर ने शिवानी से घर से भागकर शादी की। पिता के मना करने के बावजूद दोनों ने साल 1982 में एक मंदिर में शादी कर ली थी और उस समय शिवांगी 18 साल की थीं। शादी के बाद शिवांगी ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और हाउसवाइफ बन गईं। उन्हें दो बच्चे श्रद्धा और सिद्धार्थ हुए और दोनों ही फिल्मों में सक्रिय हैं।

Back to top button