अध्यात्म

धन और समृद्धि पाने के लिए शुक्रवार को करें ये अचूक टोटके, महालक्ष्मी साक्षात पधारेंगी घर

शुक्रवार का दिन धन की देवी यानी मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है और इस दिन मां लक्ष्मी की अर्चना करने से धन लाभ होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है। लाल किताब में बताए गए शुक्रवार के उपायों को करके मां लक्ष्मी को आसानी से खुश किया जा सकता है और मां की कृपा पाई जा सकती हैं। तो आइए जानते हैें शुक्रवार के टोटकों के बारे में।

करें पीपल के पेड़ की पूजा

पीपल के पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। लाल किताब के अनुसार धन लाभ हेतु शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना लाभ दायक होता है। क्योंकि इस पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। शुक्रवार को पीपल के पेड़ की पूजा करने के लिए आपको मौली, कौड़ी और दीपक की जरूरत पड़ेगी। शुक्रवार को शाम के समय पीपल के पेड़ पर मौली का धागा चढ़ा दें और पांच कौड़ी इस पेड़ के पास रख दें। इसके बाद पेड़ के सामने एक दीपक जला दें और इस पेड़ की परिक्रमा करें। परिक्रमा करते हुए मां लक्ष्मी के नाम का जाप करें। सात परिक्रमा करने के बाद पीपल के पेड़ के पास रखी कौड़ी को उठा लें और अपनी तिजोरी में लाल रंग के कपड़े में बांध कर इन्हें रख दें।

ईशान कोण में जलाएं दीपक

ईशान कोण को शुभ कोण माना जाता है और इस कोण में दीपक जलाने से धनलाभ होता है। शुक्रवार के दिन शाम के समय अपने घर के ईशान कोण के पास एक गाय के घी का दीपक जला दें। इस दीपक को जलाने के लिए सूती धागे या लाल रंग की मौली का ही प्रयोग करें। लगातार पांच शुक्रवार घर के ईशान कोण में दीपक जलाने से आपके घर में पैसों की कमी कभी भी नहीं होगी।

सफेद रंग के कपड़े दान करें

 

शुक्रवार के दिन गरीब लोगों को सफेद रंग की वस्तु दान करना उत्तम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आप जितना दान इस दिन करते हैं उससे कही अधिक आपको मां लक्ष्मी देती है। शुक्रवार की सुबह स्नान करने के बाद आप सफेद रंग के कपड़े या खाने की चीजों का दान करें।

करें इस मंत्र का जाप

शुक्रवार के दिन ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ । मंत्र का जाप शाम के समय करें। इस मंत्र का जाप करने से गरीबी आपसे दूर रहती है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इस मंत्र का जाप आप 108 बार करें। मंत्र का जाप आप माला पर कर सकते हैं और जाप करते समय अपने पास मां लक्ष्मी की मूर्ति भी जरूर रखें।

चढ़ाए कमल के फूल

मां लक्ष्मी को कमल का फूल काफी प्रिय है और मां को ये फूल अर्पित करने से उनकी कृपा बन जाती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर उनको सफेद रंग का कमल का फूल अर्पित करें और मां के सामने एक दीपक जला दें।

Back to top button