विशेष

इन 6 महिलाओं में से किसी को मोदी सौंप सकते हैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट्स, जानें दावेदारों के नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को सौंपने जा रहे हैं, जिनका जीवन दूसरे लोगों के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस बात की जानकारी दी है और मंगलवार को ट्वीट कर कहा ‘इस महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स महिलाओं को समर्पित करने जा रहा हूं। ऐसा करने से ये महिलाएं लाखों लोगों का हौसला बढ़ाने में मदद कर सकेंगी। अगर आप भी ऐसी महिला हैं या दूसरों के लिए प्रेरणा बनने वाली महिलाओं के बारे में जानती हैं तो उनकी कहानी #SheInspiresUs पर साझा करें।’’

ट्वीट में कही ये बात

मोदी द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक, वो 8 मार्च को एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को उन महिलाओं को सौंप देंगे जो दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। मोदी ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा- ‘‘इस महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को समर्पित कर दूंगा, जिनकी जिंदगी और जिनका काम हम सभी को प्रेरित करता है। ऐसी महिलाएं लाखों में प्रेरणा प्रज्वलित करने में मदद मिलेगी। अपने इस ट्वीट में मोदी ने कहा, अगर आप भी ऐसी महिला हैं या किसी ऐसी महिलाए को जानते हैं। तो उनकी कहानी #SheInspiresUs पर साझा करें।’’

अपने विचार कर सकेंगी साझा

मोदी द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक ऐसी महिलाएं जिनकी कहानी काफी प्रेरक होगी। मोदी उन्हें अपना सोशल मीडिया अकाउंट्स दे देंगे और ये महिलाएं अपने विचार को दुनिया के साथ साझा कर पाएंगी। मोदी 8 मार्च यानी महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स इन महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपेगे।

इन महिलाओं की कहानी है सबसे ज्यादा प्रेरक

मोदी द्वारा एक दिन के लिए किन महिलाओं को अपना सोशल मीडिया अकाउंट्स दिया जा सकता है। इसके लिए कई महिलाओं के नाम सामने आ रहे हैं और ये नाम इस प्रकार हैं।

सुशीला चानू (Sushila Chanu Pukhrambam)

सुशीला चानू भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान है। इनका जन्म मणिपुर राज्य में हुआ था और इनके नेतृत्व में ही रियो डि जेनेरियो में हुए ओलपिंक्स में भारत ने हिस्सा लिया था। सुशीला चानू का जीवन बेहद प्रेरणादयाक है।

मिताली राज (Mithali Raj)

मिताली राज का जन्म  3 दिसम्बर 1982 में हुआ था और ये भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। इनके द्वारा टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक भी लगाया गया था। ये दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला थी। मिताली राज के नाम 6000 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है और ये रिकॉर्ड बनाने वाली मिताली पहली महिला खिलाड़ी हैं। इनके जीवन पर जल्द ही फिल्म भी बनने जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था और ये एक विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। इन्होंने साल  2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को भी जीता था और भारत का नाम रोशन किया था। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्री हैं। साथ में ही ये समय-समय पर समाजिक कार्य भी करती हैं।

इशिता आनंद (Ishita Anand)

इशिता आनंद एक बिजनेसवुमन हैं और इनका जीवन करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणाजनक हैं। इशिता आनंद बिटगिविंग की मालिक है और ये उन महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं जो बिजनेस करना चाहती हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण का जीवन उन महिलाओं के लिए प्रेरक हैं जो कि डिप्रेशन का शिकार हैं। दीपिका पादुकोण लंबे समय तक डिप्रेशन से लड़ी हैं और हिम्मत के साथ डिप्रेशन से बाहर आई हैं।

अनन्या बिड़ला (Ananya Birla)

अनन्या बिड़ला एक भारतीय गायक और उद्यमी है। अनन्या बिड़ला कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं और ये स्वतन्त्र माइक्रोफिन की संस्थापक हैं। ये कंपनी ग्रामीण महिलाओं को लघु वित्त प्रदान करती है।

Back to top button