दिलचस्प

गाड़ी से निकलते ही गार्ड ने किया धोनी को नमस्ते, धोनी के जवाब ने जीत लिया फैंस का दिल

बहुत जल्द आईपीएल शुरू होने वाला है. और अब एक बार फिर से सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे अपने फॉर्म में वापस आ रहे हैं. क्योंकि आईपीएल एक ऐसा खेल होता है जहां खिलाड़ी अपने आप को साबित करने के साथ-साथ खूब सारा पैसा भी कमाते हैं. अब जब सभी खिलाड़ी मैच खेलने के लिए वापस आ रहे हैं तो धोनी वापस ना आए ऐसा तो नहीं हो सकता है. महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल मैच खेलने के लिए वापस आ चुके हैं. महेंद्र सिंह धोनी हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. आजकल एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है.

सोशल मीडिया पर शेयर किये गए इस महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो को इसी टीम की ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो ने सभी लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग माहि के और भी ज़्यादा फैन हो गए हैं. वैसे अक्सर महेंद्र सिंह धोनी कुछ ऐसी चीजें करते रहते हैं जो बिल्कुल यूनिक होती है और वो लोगों का दिल जीत लेते हैं. यह बात हम सभी जानते ही हैं कि महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत ही अच्छे और सफल खिलाड़ी है. महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी एक होटल के अंदर प्रवेश कर रहे हैं. होटल के अंदर प्रवेश करते समय एक गार्ड उन्हें अपने दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते करता है. आमतौर पर ऐसा होता है कि लोग गार्ड की तरफ देख कर या तो उसे नज़रअंदाज़ करके आगे बढ़ जाते हैं, पर आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल अलग है. दरवाजे पर खड़े गार्ड ने महेंद्र सिंह धोनी को नमस्ते किया तो धोनी ने गार्ड के साथ हाथ मिलाया और उसके बाद वे होटल के अंदर प्रवेश करते हैं.

धोनी के अंदर यही सबसे अलग और अच्छी चीज है जो उन्हें सबसे खास बना देती है. इनके अंदर कुछ ऐसी खासियतें हैं जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती हैं. कुछ ऐसी चीजे जो दूसरा कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाता है वो महेंद्र सिंह धोनी करते हैं. धोनी का यही अलग और सबसे निराला अंदाज उन्हें खास बनाता है. आप खुद ही सोचिए कि यह पल उस इंसान के लिए भी कितने गर्व का पल रहा होगा जिसकी ड्यूटी सिर्फ लोगों को नमस्ते करने की है, पर धोनी ने ना केवल उसकी तरफ ध्यान दिया बल्कि अपने कीमती समय को इग्नोर करते हुए उस गार्ड के नमस्ते के जवाब में आगे बढ़कर उससे हाथ मिलाया और फिर होटल के अंदर प्रवेश किया. इसीलिए माही सबसे अलग है और आज के समय में इनकी फैन फॉलोइंग दूसरे खिलाड़ियों की अपेक्षा बहुत अधिक है.

Back to top button