बॉलीवुड

ना कोई झगड़ा ना लड़ाई, लेकिन फिर भी 27 सालों से अपने पति से अलग रहती हैं ये प्रसिद्ध गायिका

सिंगर अल्का याग्निक ने कई प्रसिद्ध गाने गाए हुए हैं और ये बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगरों में से एक हैं। 53 साल की अल्का याग्निक ने बेहद ही छोटी से आयु से गाने गाना शुरू कर दिया था। अल्का याग्निक का जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ था और इनकी मां एक क्लासिकल सिंगर थीं। अल्का जब केवल 6 साल की थी तब से इन्होंने आकाशवाणी के लिए गाने गाना शुरू कर दिया था। वहीं 10 साल की आयु में इन्होंने चाइल्ड सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था और ये सफर आज तक जारी है।

अल्का याग्निक की जिंदगी के बारे में बेहद ही कम लोगों को जानकारी है। दरअसल अल्का याग्निक को म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत ने फिल्मों में गाना गाने का मौका दिया था और इस मौका का अल्का याग्रिक ने अच्छे इस्तेमाल किया। वहीं अल्का याग्निक को उनका पहला बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड तेजाब फिल्म के गाने एक दो तीन के लिए मिला था।

की थी लव मैरिज

अल्का याग्निक ने साल 1989 में शादी की थी। अल्का याग्निक अपनी मां के साथ जब साल 1986 में दिल्ली आई थी तब उनकी मुलाकात नीरज कपूर से हुई थी। नीरज कपूर अल्का के मां के दोस्त के भतीजे थे। इस मुलाकात के बाद इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

परिवार वालों ने किया था ऐतराज

करीब डेटिंग के दो साल बाद इन लोगों ने शादी की थी। अल्का के मुताबिक उनके परिवार वाले नीरज के साथ उनकी शादी करने के फैसले से खुश नहीं थे। नीरज एक व्यापारी थे और अल्का एक गायिका। इसलिए अल्का के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन अल्का ने अपने परिवार वालों की एक बात ना सुनी और नीरज से शादी कर ली। इस शादी से अल्का को एक बेटी हुई जिसका नाम सायशा है। वहीं शादी के कुछ ही सालों के बाद ये अलग हो गए।

अल्का की ये शादी ज्यादा समय तक टीक नहीं पाई और वो अपने पति के साथ अब नहीं रहती है। अल्का मुंबई में रहती है और उनके पति इस समय शिलॉन्ग में रहते हैं और अपना व्यापार संभाल रहे हैं। अल्का करीब 27 सालों से अपने पति से दूर हैं। हालांकि ये अक्सर जरूर मिलते रहते हैं।

दरअसल इन दोनों के करियर के कारण इन्हें अलग रहना पड़ रहा है। लेकिन जब भी नीरज मुंबई आते हैं तो अल्का से मिलते हैं। इसी तरह से अल्का भी समय-समय पर नीरज के पास जाती रहती हैं।

अल्का के अनुसार नीरज ने शादी के बाद मुंबई में अपना बिजनेस शुरू करने की कोशिश की। लेकिन वो नाकाम रहे और उनके काफी पैसे डूब गए। जिसके बाद  नीराज ने वापस से शिलॉन्ग में ही अपना व्यापार शुरू करने का फैसला लिया।

अल्का की बेटी का विवाह पिछले साल ही हुआ है और उनकी शाद अल्का और नीरज ने धूमधाम से की है।

Back to top button