बॉलीवुड

ऑन स्क्रीन छोड़िए जनाब, सोशल मीडिया पर भी लिप-लॉक करने से बाज नहीं आये ये फिल्मी सितारे

जिन बॉलीवुड कल्पस को आप बॉलीवुड में बहुत पसंद करते हैं और जिनकी एक झलक पाने के लिए आप आतुर रहते हैं, सोशल मीडिया में भी वे फोटोज और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। कई तो अपनी किस करने तक की फोटो शेयर करने से बिल्कुल भी नहीं हिचकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड कपल्स के बारे में बता रहे हैं।

शाहिद कपूर व मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की तस्वीरें बच्चों के साथ सोशल मीडिया में अक्सर देखने को मिल जाती हैं, लेकिन कई बार दोनों अपनी किस करते हुई तस्वीरों को भी पोस्ट करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटते हैं और अपने फैंस को ऐसी तस्वीरें पोस्ट करके वे हैरानी में डाल देते हैं।

प्रियंका चोपड़ा व निक जोनास

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की थी। दोनों की लिप लॉक की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया में देखने को मिल जाती हैं। चाहे कोई रेड कारपेट इवेंट हो या फिर कोई लाइव कंसर्ट या फिर उनका घर, दोनों को हमेशा एक-दूसरे को किस करते हुए देखा जाता है।

कृष्‍णा श्रॉफ व एबन हायम्स

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कृष्णा श्रॉफ बहन हैं। इन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा सोशल मीडिया में किया था। यहीं उन्होंने बताया था कि वे एबन के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों कई बार अपनी किस करते हुई तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक एक्वेरियम के बाहर भी खड़े होकर एक-दूसरे को किस किया था।

बिपाशा बसु व करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की भी लिप लॉक की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया में देखने को मिल जाती हैं। जब भी ये छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं तो उस दौरान की जो तस्वीरें ये अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं, उन्हें खूब लाइक्स और कमेंट मिलते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक ऐसी ही तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कि वे एक स्विमिंग पूल में एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे थे। इनकी ऐसी तस्वीरें बहुत-सी देखने को मिल चुकी हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी इन पर देते रहते हैं।

सोनम कपूर व आनंद आहूजा

आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर भी अपनी शादी का खूब मजा ले रही हैं। दोनों की तस्वीरें इस बात की पुष्टि करती हैं। हाल ही में नए साल के अवसर पर दोनों यूरोप पहुंचे हुए थे। यहां से उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें दोनों को लिप लॉक करते हुए देखा गया था। यही नहीं, सोनम ने पति आनंद के लिए एक बहुत ही भावुक पोस्ट भी लिखा था। इसके अलावा जो वीडियो उन्होंने शेयर किया था, उसमें दोनों को एक-दूसरे को किस करते हुए देखा गया था।

करीना कपूर खान व सैफ अली खान

ऑन स्क्रीन करीना कपूर को किस करते हुए बहुत कम ही देखा जाता है, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में वे पति सैफ अली खान के साथ किस करते हुए जरूर देखी गई हैं। सैफ अली खान ने करीना कपूर के बर्थडे की एक फोटो हाल ही में शेयर की थी, जिसमें उन्हें और करीना को लिप लॉक करते हुए देखा गया था।

पढ़ें ब्रेकअप पर श्रुति हासन ने कह दी दिल की बात, कहा- ‘लोग वक्त के साथ छोड़ देते हैं, लेकिन मुझे..

Back to top button