राजनीति

इवांका ट्रम्प की यह ख्वाहिश रह गयी अधूरी, कहा दोबारा फिर से आउंगी भारत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ हाल ही में भारत के दौरे पर आए थे। डोनाल्ड ट्रंप के दो दोनों के इस दौरे पर उनके साथ उनकी पत्नी मेनालिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जैरेड कशनर भी भारत आए थे।अपने इस दौरे के पहले दिन डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताजमहल भी गए थे और ताजमहल में डोनाल्ड ट्रंप ने काफी समय बिताया था। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप का मन ताजमहल की खूबसूरत को देखकर नहीं भरा है और इवांका ट्रंप ने फिर से ताजमहल आने की बात कहीं है।

इवांका ट्रंप के अनुसार उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई है और अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वो दोबारे से ताजमहल जरूर आएंगी। डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अहमदाबाद से सीधा ताजमहल अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। आगरा पहुंचने के बाद इंवाका ट्रंप ने जब ताज को देखा तो वो ताज की खूबसती को निहारती ही रहे गई। इंवाका के अनुसार जब वो ताज के रॉयल गेट पर पहुंची तो उन्होंने आईफोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लेकिन जैसे ही उन्होंने ताज को देखा तो वो हैरान हो गई। क्योंकि ताज बेहद ही खूबसूरत था।

इस तरह से की ताज की तारीफ

इवांका ट्रंप ने बताया कि वो अपने पति जैरेड के साथ ताजमहल पहुंचकर सेल्फी लेने लगी। लेकिन ताज जैसे तस्वीरों में नजर आ रहा है वो उससे कहीं ज्यादा हसीन है। इवांका ट्रंप ने कहा कि वो फिर से ताज आने वाली हैं।

ताजमहल के इतिहास के बारे में ली जानकारी

इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड कुश्नर को आगरा के टूरिस्ट गाइड कमल कांत गुप्ता ने ताजमहल दिखा। टूरिस्ट गाइड कमल कांत के अनुसार इवांका ताज को देखकर बेहद ही खुश थी और उन्हें ताज बेहद ही पसंद आया। इवांका को ताज इतना पसंद आया कि वो बार बार सेल्फी  ले रही थी और अपनी फोटो खींचवा रही थी। टूरिस्ट गाइड कमल कांत ने इवांका को ताज के इतिहास के बारे में सारी जानकारी दी और इवांका ने मुमताज की कहानी में खूब रुचि ली।। आपको बता दें कि इवांका ट्रंप से पहले टूरिस्ट गाइड कमल कांत अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट और अमेरिकी राजदूत को ताज दिखा चुके हैं  ।

किया ट्वीट


ताजमहल देखने के बाद इवांका ट्रंप ने एक ट्वीट भी किया और ट्वीट में ताजमहल की भव्यता और सुंदरता के बारे में बताया। इसके अलावा इवांका ने डायना बेंच पर बैठकर सोशल मीडिया के लिए लाइव वीडियो भी बनाई।

इवांका ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी हसरत थी की वो ताज को देखें और उनकी ये हसरत पूरी हो गई है। मोदी द्वारा जिस तरह से ट्रंप और उनके परिवार का स्वागत किया गया और  मेहमाननवाजी की गई उसके लिए भी इवांका ट्रंप ने मोदी की तारीफ की। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे के लिए भारत आए थे और तय कार्यक्रम के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार से साथ  ताजमहल गए थे।

Back to top button