बॉलीवुड

स्कॉटिश मां की बेटी पूजा भट्ट ने सुनाई अपनी अनसुनी दास्तां, 11 साल बाद दिया था अपने पति को तलाक

बॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी कहानियां हैं जो आम जनता को पता नहीं होती हैं। कुछ लोग अपनी बातें फैंस के साथ शेयर करते हैं तो कुछ लोग इससे दूर रहते हैं। मगर एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पूजा भट्ट ने अपनी अनकही दास्तां एक इंटरव्यू में शेयर किया। पूजा भट्ट 90’s की हॉट एक्ट्रेस में से एक रही हैं हालांकि इनका एक्टिंग करियर खास नहीं रहा लेकिन विवादित किस्सों में बहुत रही हैं। इस बार उन्होंने अपने कुछ किस्से शेयर किए हैं और अपने सगाई टूटने के बारे में भी बताया।

पूजा भट्ट ने की अपनी खास बातें शेयर

हिंदी सिनेमा में पूजा भट्ट की पहचान एक अभिनेत्री, निर्देशिका, निर्माता और वाइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में रही है। पूजा ने एक अभिनेत्री के तौर पर कुछ फिल्में की जिनमें उन्हें सराहना तो मिली लेकिन उनकी फिल्में नहीं चली। हिंदी सिनेमा में बेहतरीन काम करने के लिए पूजा को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। पूजा हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं। इनकी मां किरण भट्ट एक स्कॉटिश महिला थीं जिनका नाम शादी के बाद महेश भट्ट ने किरण रखा।

अभिनेत्री पूजा भट्ट की सौतेली बहने आलिया और साहिन भट्ट हैं ये तो आपको पता ही होगा लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इमरान हाशमी और मोहित सूरी भी इनके कजिन ब्रदर्स हैं। दरअसल मोहित सूरी महेश भट्ट की बहन हिना सूरी के बेटे हैं और इमरान हाशमी महेश भट्ट की दूसरी बहन पूर्णिमा के पोते हैं। पूजा ने 17 साल की उम्र में एक टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसमें उनके पिता महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के लिए पूजा को न्यू फेस ऑफ दी ईयर के लिए फिल्म फेयर मिला था।

पूजा ने अपने समय के सबसे बेहतरीन कलाकारों आमिर खान, सनी देओल, शाहरुख खान, ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया है। इनमें से कई फिल्मों के लिए उन्हें सम्मानित किया था, ये तथ्य उन्हें एक बड़ी अभिनेत्री का दर्जा दिया गया था। अपने करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘सड़क’ इसी साल रिलीज हुई थी और पूजा के पिता ने ही इसे निर्देशित किया था। पूजा तब सुर्खियों में ज्यादा आईं जब एक मैगजीन के लिए अपने मैगजीन के लिए अपने पिता महेश भट्ट के साथ शूट किया था। इस फोटो में महेश अपनी बेटी पूजा को किस भी किया था, इसके बाद काफी विवाद हुआ तो महेश भट्ट ने कहा था, ‘अगर पूजा उनकी बेटी ना होती तो वे उनके साथ शादी कर लेते।’ महेश के इस बयान पर विवाद की आग में घी डाल चुका था। पूजा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ साल 2003 में शादी की और 11 सालों के बाद उन्हें तलाक भी दे दिया था।

पूजा ने अपने एक ट्वीट में इसका कारण बताते हुए लिखा था, ‘मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती थी इसलिए हम दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।’ हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणवीर शौरी के साथ पूजा का रिश्ता रहा है और इन दोनों की सगाई भी हो गई थी। रणवीर का व्यवहार पूजा के लिए हिंसक होने लगा था और पूजा ने रणवीर से दूरियां बनना ही सही समझा। पूजा ने इस बात को एक इंटरव्यू में स्वीकार भी किया था कि उन्होंने एक शराबी से सगाई कर ली थी।

Back to top button
?>