स्वास्थ्य

रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीना शरीर के लिए हो सकता है हानिकारक, जानिये इसके नुकसान

ग्रीन टी पीना लाभकारी माना जाता है और इस चाय को पीने से सेहत को अनेकों लाभ मिलते हैं। जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं। वो लोग ग्रीन टी जरूर पीया करते हैं। क्योंकि ग्रीन टी पीने से वजन आसानी से कम होने लग जाता है। हालांकि अधिक ग्रीन टी पीने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए अधिक ग्रीन टी ना पीएं।

एक दिन में पीएं कितने कप

दिन में केवल दो कप ही ग्रीन टी पीनी चाहिए। एक सुबह के समय और दूसरी शाम के समय। दो कप से अधिक ग्रीन टी पीने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही कभी भी रात के समय सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करने से बचें। रात के समय ग्रीन टी पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। इसलिए रात के समय ग्रीन टी पीने से बचें।

नींद पर पड़ता है असर

रात के समय ग्रीन टी पीने से नींद पर बुरा असर पड़ता है और नींद अच्छे से नहीं आती है। दरअसल इसे पीकर सोने से नींद प्रभावित हो जाती और गहरी नींद नहीं आती है। अच्छी नींद ना आने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और चिड़चिड़ा पन आ जाता है। ग्रीन टी पीने के लिए सुबह का ही समय सबसे उत्तम होता है। एक शोध के अनुसार सुबह के समय ग्रीन टी पीने से रात को नींद अच्छे से आ जाती है। वहीं रात को खाना खाने के बाद ये चाय नहीं पीनी चाहिए।

किस तरह से बनाएं ग्रीन टी

ग्रीन टी बनाना बेहद ही सरल है। ये चाय बनाने के लिए आप एक कप पानी गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। इस पानी को अच्छे से गर्म कर लें और इसमें ग्रीन टी डाल दें। अब इसे छान कर पी लें। अगर आपके पास ग्रीन टी बैग हैं तो आप पानी को उबाल कर कप में डाल दें और इस पानी में एक टी बैग डाल दें। ग्रीन टी बनकर तैयार है।

ग्रीन टी के लाभ –

  • ग्रीन टी के साथ कई तरह के लाभ जुड़े हुए हैं। ग्रीन टी में फ्लेवोनोइड प्रचुर मात्रा में होता है जो कि सूजन को कम करने का काम करता है। इसलिए शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आने पर आप ग्रीन टी को पी लें। ग्रीन टी पीने से सूजन सही हो जाएगी।
  • ग्रीन टी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है और ऐसा होने पर दिल का दौरा पड़ने का खतरा बेहद ही कम हो जाता है।
  • पेट की चर्बी को खत्म करने में ग्रीन टी को उपयोगी माना जाता है और इसे पीने से चर्बी एकदम से गायब हो जाती है। वजन कम करने के लिए दिन में दो कप ग्रीन टी जरूर पीया करें।
  • ग्रीन टी पीने से तनाव कम हो जाता है और दिमाग शांत रहता है। इसलिए जो लोग अधिक तनाव लेते हैं उनको भी इस चाय का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • सुस्ती को दूर करने में भी ग्रीन टी कारगर होती है।

Back to top button