![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2020/02/mahesh-bhatt-21.02.20-2.jpg)
आलिया और रणबीर की शादी पर महेश भट्ट ने कही बड़ी बात – ‘वो अच्छा लड़का, लेकिन मेरी…’
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अपने फिल्मों से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। और इस रिलेशनशिप के बारे में सबको पता भी है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी की अफवाह भी समय समय पर उड़ती रहती है। कई बार दोनों की शादी को लेकर खबरें अचानक ट्रेंड करने लगती हैं। हाल ही में एक खबर आई थी, कि रणबीर और आलिया दिसंबर में शादी करेंगे। लेकिन ये खबर झूठी निकली। ऐसी अफवाहें आए दिन आती रहती हैं। ऐसे में अब आलिया भट्ट का जवाब आया है। तो आइए जानते हैं आलिया ने क्या कहा है।
जब आलिया से उनके शादी के बारे में पूछा गया तो इस पर आलिया ने जोर से हंसकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस समय कौन सी अफवाह चल रही है। मुझे लगता है कि हर तीसरे हफ्ते में एक नई शादी की तारीख आ जाती है, और हमारे शादी के बारे में एक नई अफवाह फैल जाती है। ये सारी खबरें बहुत मजेदार होती हैं। आलिया ने कहा कि ये सिर्फ अफवाह है और साथ ही ये खबरें मनोरंजक के अलावा कुछ नहीं हैं।
आलिया और रणबीर की शादी पर आलिया के पिता और बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी। महेश भट्ट ने कहा कि निश्चित रूप से आलिया और रणबीर प्यार में हैं, दोनों रिलेशनशिप में हैं। साथ में महेश भट्ट ने ये भी कहा कि रणबीर एक अच्छा लड़का है और मैं रणबीर को पसंद भी करता हूँ। महेश भट्ट ने रणबीर की तारीफ भी की। लेकिन शादी के बारे में उन्होंने फैसला रणबीर और आलिया पर छोड़ दिया। महेश भट्ट ने कहा कि वे अपने रिश्ते के लिए क्या करते हैं, अब ये उन्हें ही देखना होगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया इस वक्त अपने आने वाले फिल्म ब्रह्मास्त्र में व्यस्त हैं। ब्रह्मास्त्र उनके फैंस के लिए भी मोस्ट अवेटेड फिल्म है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म को तीन भागों में बनाया जाएगा। अभी इसका पहला भाग आएगा। फिल्म में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद होंगे। रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया के अलावा मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की फैंस को कई दिनों से इंतजार है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा पाती है या नहीं।
ब्रह्मास्त्र एक बड़ा प्रोजेक्ट है। जिस पर इस वक्त आलिया और रणबीर कपूर काम कर रहे हैं। लेकिन इसके अलावा भी दोनों की कई फिल्में आने वाली हैं। इसमें आलिया की सड़क 2 बहुत ही चर्चा में है। बता दें कि इस फिल्म में आलिया के साथ आदित्य राय कपूर मुख्य किरदार में होंगे। इसके अलावा फिल्म में अन्य सितारे भी नजर आएंगे। सड़क 2 में संजय दत्त और पूजा भट्ट का किरदार भी अहम होने वाला है। रणबीर कपूर की बात की जाए तो उनकी फिल्म शमशेरा आने वाली है। शमशेरा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रीलीज होने को तैयार है।