विशेष

इस वजह से 12 घंटे बाद ही ससुराल से वापस मायके आ गयी दुल्हन, बॉयफ्रेंड से की थी लव मैरिज

प्यार और शादी को लेकर अक्सर ऐसी खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती रहती हैं, जो हैरानी में डाल देती हैं। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से सामने आई है। यहां एक कपल एक-दूसरे के साथ दो वर्षों तक रिलेशन में रहे। जब दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा तो अब दोनों ने ठान लिया कि वे शादी कर लेंगे। इसलिए उन्होंने एक-दूसरे से मंदिर में विवाह भी रचा लिया।

उम्मीदों से परे

फिर इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। शादी के मुश्किल से 12 घंटे ही बीते कि लड़की अपने घर लौट आयी। उस शादी को तोड़कर वह अपने घर वापस चली आयी, जो उसने अपनी मर्जी से की थी। खुद से पसंद करके की थी।

यूं शुरू हुआ प्यार

यह घटना हमीरपुर के मौदहा कस्बे की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये दोनों कॉलेज में साथ पढ़ रहे थे। उसी दौरान यह लड़की अपने साथ पढ़ रहे इस दोस्त संदीप को अपना दिल दे बैठी। दोनों अब छुप-छुप कर मिलने लगे और अपने प्यार को आगे ले जाने के सपने देखने लगे।

गिरफ्तार हुआ बॉयफ्रेंड

इसी दौरान लड़की के घरवालों को इनके प्यार की भनक लग गयी। लड़की पर घरवालों ने दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया। लड़की को लेकर वे मौदहा थाने पहुंचे। वहां लड़की ने घरवालों के दबाव में आकर इस युवक पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने अब उसके बॉयफ्रेंड संदीप को गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि, खबरों के अनुसार इसके कुछ ही घंटों के बाद इस लड़की ने पुलिस में दी गयी अपनी शिकायत को वापस भी ले लिया।

फिर हुई शादी

लड़की के शिकायत वापस लिए जाने के बाद उसके घरवाले उससे एकदम कुढ़ गए। इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपनी बेटी को घर से ही बाहर कर दिया। इसके बाद यह लड़की अपने बॉयफ्रेंड संदीप के पास पहुंची। फिर उसने किसी तरह से अपने परिवार वालों को संदीप को अपनाने के लिए मनाया। परिवारवालों के राजी होने के बाद एक दिन मंदिर में इन दोनों की शादी लड़की के सभी घरवालों की उपस्थिति में एक मंदिर में कर दी गयी।

शादी के बाद

शादी के केवल 12 घंटे ही बीते थे कि लड़की ने अपना मन बदल लिया। वह संदीप के साथ अपनी पूरी जिंदगी अब नहीं गुजारना चाह रही थी। उधर संदीप भी अपनी नई नवेली दुल्हन से परेशान हो गया और यह फैसला कर लिया कि दोनों साथ में आगे नहीं रह सकते। दोनों इसके बाद मौदहा थाने पहुंच गए। यहां उन लोगों ने पुलिस को बताया कि पूरी जिंदगी वे एक-दूसरे के साथ बिताने के वे इच्छुक नहीं हैं। दोनों अब अलग होना चाहते हैं। अपनी इस शादी को वे इसी वक्त हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहते हैं।

खत्म हुआ मामला

इस बारे में संदीप के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस लड़की के व्यवहार से वे भी अब पूरी तरह से तंग आ चुके हैं। उन्हें यह समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर यह लड़की चाहती क्या है? संदीप ने यहां तक कह दिया है कि इस बात से अब उन्हें पूरी तरह से राहत मिल गयी कि इस लड़की के साथ उन्हें अब और वक्त नहीं बिताना है। पुलिस ने भी लड़की के घरवालों को बुलाकर उनसे बातचीत की और उनसे कहा दिया है कि वे अपनी लड़की को संदीप के घर से वापस लेकर चले जाएं।

पढ़ें  अजीबोगरीब शादी: 61 साल की दुल्हन संग 8 साल के दूल्हे ने रचाई शादी, पूरा मामला जानकर हो जायेंगे हैरान!

Back to top button