बॉलीवुड

उम्र भी भूल चुकी है इन सितारों के घर का रास्ता, कोई है 40 पार तो कोई हुआ 70 पार लेकिन जवानी…

बढ़ती उम्र इंसान के लिए कष्टकारी बन जाता है, हर कोई इससे घबराता नजर आता है। मगर बॉलीवुड में काम करने वाले इन सितारों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ रही है वे जवानी के अगले कदम पर बढ़ रहे हैं। बढ़ती उम्र मानो इनके लिए सिर्फ नंबर्स हैं बाकि ये हर दिन जवान होते जा रहे है और इन्हें देखकर आपको यही लगेगा कि उम्र ने इन सितारों के आगे आजतक हार नहीं मानी है। सभी हैं 40 के पार लेकिन जिंदगी जीने का अंदाज आज भी जवान है।

इन सितारों के आगे उम्र ने मानी हार

दुनिया में लोग बढ़ती उम्र को लेकर चिंताएं करने लगते हैं लेकिन बॉलीवुड के इन चुनिंदा सितारों के लिए ये सिर्फ नंबर्स हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही इनके अंदर बचपना भरता जा रहा है और ऐसा लगता है कि क्या ये सितारे कभी बूढ़े होंगे?

अनिल कपूर

साल 1956 में जन्में अनिल कपूर आज 63 साल के हो गए हैं लेकिन फिर भी फिल्मों में एक्टिव हैं। साल 1979 में इन्होंने फिल्म हमारे तुम्हारे में एक छोटे से किरदार से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 1980 में इन्होंने पहली तेलुगू फिल्म की थी। बाद में अनिल कपूर ने राम लखन, जुदाई, मिस्टर इंडिया, बेटा, नायक, स्लमडॉग मिलेनियर, लाडला, तेजाब, कर्मा, लोफर, हीर रांझा, मेरी जंग, घरवाली-बाहरवाली, नो एंट्री, बुलंदी, वेलकम, टोटल धमाल जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। इनकी हालिया रिलीज फिल्म मलंग है जिसमें इनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया।

मलाइका अरोड़ा

23 अक्टूबर, 1973 को महाराष्ट्र के थाने में जन्मी मलाइका को देखकर आपको बिल्कुल नहीं लगेगा कि ये 46 साल की हैं। मलाइका बॉलीवुड की पॉपुलर आइटम डांसर हैं और इन्होने कई सारे सुपरहिट गानों पर आइटम नंबर किया है। इनकी फिटनेस और एक्टिविटी देखकर आपको लगेगा कि ये 25 साल की कोई हसीना हैं।

रेखा

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में जन्मी थीं। रेखा का जीवन कोरा कागज रहा, इनके जीवन में बहारें तो आईं लेकिन ये हमेशा के लिए अकेली रह गईं। रेखा की खूबसूरती देखकर आपको बिल्कुल नहीं लगेगा कि ये 65 साल की हैं। रेखा ने बॉलीवुड में साल 1965 में चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन बॉलीवुड में साल 1969 से की थी। बॉलीवुड में रेखा ने आस्था, कामसूत्र, मुकद्दर का सिकंदर, खूबसूरत, खून भरी मांग, उमराव जान, घर, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, दो अनजाने, खून पसीना, अमीरी-गरीबी, फूल बने अंगारे, कोई मिल गया और कृष जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

मिलिंद सोमन

4 नवंबर, 1965 को यूनाइटेड किंगडम में जन्में मिलिंद सोमन मूलरूप से भारतीय हैं। इन्होंने दो शादियां की थीं एक फिरंगी लड़की से लेकिन जो दूसरी की को 51 साल की उम्र में 23 साल की लड़की से की। इनकी ये शादी काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। मिलिंद के बाल भले ही सफेद हो लेकिन उनकी बॉडी आज भी किसी नये लड़के से कम नहीं है। मिलिंद 90 के दशक के पॉपुलर मॉडल हैं और इन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

हेमा मालिनी

16 अक्टूबर, 1948 को दक्षिण भारत में जन्मी हेमा मालिनी एक्ट्रेस से सांसद बन गईं लेकिन उनके चेहरे का निखार आज तक कम नहीं हुआ है। 71 साल की उम्र में भी आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। साल 1962 में हेमा ने अपना डेब्यू तमिल फिल्म से कर दिया था लेकिन बॉलीवुड में इन्होंने साल 1968 से फिल्म सपनों का सौदागर से की थी। इसके बाद इन्होंने शोले, सीता और गीता, सत्ते पे सत्ता, नसीब, क्रांति, प्रेम नगर, जुगनू, जॉनी मेरा नाम, प्रतिज्ञा, आजाद, शालीमार, ड्रीम गर्ल, चरस, अंधा कानून, कुदरत, बागबान, जमाई राजा जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

Back to top button