विशेष

पत्नी को दांव में हार गया ये पति, कहा- जीतने वाले के साथ चली जा..और फिर हुआ कुछ ऐसा

महाभारत की लड़ाई तो आपको याद ही होगी जो एक महिला के कारण हुई थी। अगर पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी को जुए में नहीं हारते तो शायद ये युद्ध भी नहीं होता। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के बांका से सामने आई है जिसने महाभारत की एक घटना याद दिला दी। एक आदमी जुएं में अपनी पत्नी को हार गया और उससे ये भी कह दिया कि वो जीतने वालों के साथ चली जाए। फिर महिला के साथ क्या हुआ ये काफी हैरान करने वाला वाक्या है। चलिए बताते हैं क्या है ये पूरा मामला?

पत्नी को जुए में हार गया ये आदमी

बिहार के बांका में हुई एक घटना जिसने महाभारत कथा की याद दिला दी जिसमें पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी को एक जुए में हार गए थे। इस मामले में जुए मे हार के बाद अंत महाभारत से थोड़ा हटकर हुआ। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने पत्नी को जुए में दाव पर लगाया और हार गया। दांव हारने के बाद उसने अपनी पत्नी को जीतने वालों के साथ जाने के लिए कह दिया। पत्नी ने इनकार करने पर उसने पहले उसके गले में फांसी का फंदा डाला और उसकी जान लेने का प्रयास किया।

जब किसी तरह वो छूटकर भागने का प्रयास करने लगी तो पत्थर से उसका सिर फोड़कर हमला कर दिया। इसके बाद फिर स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया और अब उसका इलाज चल रहा है। घायल पत्नी ने बताया कि पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और एक हफ्ते पहले भी उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिा था। तीन दिन पहले वो मायके से आई थी और दो दिन तक सब ठीक रहा लेकिन तीसरे दिन सोमवार को देर रात घर आते ही उसके पति ने उसे बहुत मारा। फिर पति ने कहा कि वो उसे जुए में हार गया है और मंगलवार को जुआ जीतने वाला आएगा वो उसके साथ चली जाए।

जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने उसे और मारा। गुस्से में पति ने उसके गले में फांसी का फंदा लगाया और उसे खींचने लगा। किसी तरह पत्नी अपनी जान बचाकर भागने लगी तो उसने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर रूप से चोट आ गई और वो जख्मी होकर गिर पड़ी। उसके गिरते ही पति उसे ले जाने लगा कि स्थानीय लोग आए तो वो भाग गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मुंगेर जिले में हुई थी और एक साल पहले पति की मौत हो जाने के बाद वो अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थी।

इसी बीच स्वजनों ने उसकी दूसरी शादी करा दी। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला का पति पिछले 5-6 सालों से दिल्ली में मजदूरी करता था। 2-3 महीने पहले वो गांव आया फिर वापस नहीं जाता था। इससे पहले वो दूसरी शादी कर चुका था लेकिन उसके गलत आचरण के कारण दोनों ही पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद जब इस महिला से शादी हुई तो वो शुरुआत में तो ठीक से रहता था लेकिन कुछ साल के बाद उससे मारपीट करने लगा। उस आदमी के अंदर शराब और जुआ जैसी बुरी आदतें थीं जिसके कारण उनके घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

Back to top button