स्वास्थ्य

हिचकी आने पर आजमाएं ये सरल 12 उपाय, हिचकी से मिल जाएगा तुरंत आराम

हिचकी की समस्या किसी को भी हो सकती है और हिचकी आने पर इसे रोकना मुश्किल हो जाता है। अधिक देर तक हिचकी रहने पर पेट में दर्द होने लग जाती हैं। हिचकी आने के पीछे कई सारे कारण होते हैं। बुजुर्गों के मुताबिक जब हमें कोई याद कर रहा होता है, उस समय हमें हिचकी आने लग जाती है।

हिचकी आने पर इसे रोकने के लिए आप नीचे बताए गए उपायों को करें इन उपायों को करने से हिचकी रुक जाती है।

हिचकी रोकने के आसान उपाय

  • हिचकी शुरू होने पर चीनी खा लें। चीनी खाने से हिचकी रुक जाएगी।
  • हिचकी की समस्या होने पर अपनी जीभ को बाहर निकाल लें और थोड़ी देर तक जीभ को बाहर ही रहने दें। दरअसल ऐसा करने से गले की वोकल कॉर्ड पर असर पड़ता है और हिचकी आना तुरंत बंद हो जाती है।
  • ध्यान भटकाने से भी हिचकी आना बंद हो जाती है। हिचकी आने पर अपना ध्यान कहीं और लगाएं। ध्यान भटकाने के लिए अपनी मुट्ठी बंद कर सकते हैं। ऐसा करते ही हिचकी बंद हो जाएगी।
  • गहरी सांस लेने से भी हिचकी आना बंद हो जाती है। गहरी सांस लेते समय हवा सीधे शरीर के अंदर प्रवेश करती है और हिचकी से आराम मिल जाता है।
  • हिचकी के ना रुकने पर अपनी नाक को बंद कर लें। नाक को बंद करते ही हिचकी रुक जाएगी।
  • अधिक देर तक हिचकी आने पर पेट पर जोर पड़ता है। इसलिए हिचकी को तुंरत रोकना जरूरी होता है। हिचकी की समस्या होने पर अपना मुंह पानी में डाल लें। ये उपाय करने से हिचकी आना बंद हो जाएगी।
  • काली मिर्च और मिश्री को कूट लें और मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को हिचकी आने पर खा लें। ये मिश्रण खाने से हिचकी से आराम मिल जाएगा।

  • शहद खाने से भी हिचकी आना बंद हो जाती है। हिचकी आने पर एक चम्मच शहद खा लें। इसे खाते ही हिचकी से निजात मिल जाती है।
  • नींबू का रस पीने से भी हिचकी पर फर्क पड़ता है। हिचकी आने पर नींबू को निचोड़कर इसका रस निकाल लें और इस रस को पी लें।
  • सिरके की मदद से भी हिचकी की समस्या को सही किया जा सकता है। हिचकी आने पर पानी के अंदर एक चम्मच सिरका मिला दें और इस पानी को पी लें। ये पानी पीने से हिचकी से राहत मिल जाएगी।

  • ध्यान लगाने से भी हिचकी आना बंद हो जाती है। हिचकी आने पर ध्यान की मुद्रा पर बैठ जाए। पहले गहरी सांस ले, फिर धीरे-धीरे सांस को छोड़े ऐसा करने से हिचकी नहीं आएंगी।
  • मिर्ची खाकर भी हिचकी को रोका जा सकता है। हिचकी शुरू होने पर एक हरी मिर्च खा लें। मिर्च खाने से हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी।

अगर ऊपर बताए गए उपायो के बाद भी हिचकी आना बंद ना हो तो आप डॉक्टर को जरूर दिखाएं। क्योंकि अधिक हिचकी आने से आंतों पर जोर पड़ता है और पेट में दर्द की तकलीफ हो जाती है।

Back to top button