बॉलीवुड

एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामें दिखें दीपिका-रणवीर, तस्वीरों में दिखा रोमांटिक अंदाज

यूं तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे लव बर्ड्स हैं, लेकिन उनमें से कुछ लोग बर्ड्स ऐसे होते हैं, जो खुशमिजाज के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें हम परफेक्ट कपल का दर्जा देते हैं। जी हां, इसी कड़ी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम सामने आता है। यह जोड़ी खुश मिजाज के लिए जानी जाती है। दोनों के बीच काफी ज्यादा अंडरस्टैंडिंग है और दोनों कितने भी ज्यादा बिजी हो, लेकिन एक दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं और इनका यही अंदाज इनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है।

वेलेंटाइन के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए विदेश गए थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताया, जिसके बाद वह भारत वापस लौटे। एयरपोर्ट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें कपल की बॉन्डिंग कमाल की दिख रही है। जी हां, दोनों के बीच बहुत ही अच्छी अंडरस्टैंडिंग। इसे देखते ही आप उन्हें पर कपल का दर्जा देते हैं। इतना ही नहीं, अब तो वे कई सारे कपल्स के लिए मिसाल बन चुके हैं और लोग उनकी लव स्टोरी को बहुत ही ज्यादा फॉलो करते हैं।

हाथों में हाथ लिए वापस लौटे

एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत ही ज्यादा कूल नज़र आए।दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। दोनों एक-दूसरे की तरफ प्यार भरी नजरों से देख रहे थे। प्यार का नजारा देखने के लिए भारी संख्या में फैंस मौजूद थे। इन सबके बीच उन्होंने अपने फैंस का अभिनंदन करते हुए उनकी तरफ स्माइल किया, जिसकी वजह से उनके फैंस फूले नहीं समाए। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए फैंस काफी ज्यादा मायने रखते हैं और कभी उन्हें निराश नहीं करते हैं।

छुट्टियां बिताकर वापस लौटे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कपल एक दूसरे के साथ छुट्टियां बिताने के लिए बाहर जाते हैं। इसी सिलसिले में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी एक लंबी छुट्टी के लिए विदेश गए थे। जी हां, वेलेंटाइन वीक शुरू होते ही विदेश गए थे ,जिसके बाद वे वापस आए हैं, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ एकदम परफेक्ट लग रहे हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कैमरे को देखते हुए स्माइल किया। इसके बाद तो उनका हर कोई दीवाना हो गया।

यूं तो दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह ने एक दूसरे के साथ ढेर सारी फिल्में की है, लेकिन शादी के बाद उनकी पहली फिल्म पर्दे पर रिलीज़ होगी। जी हां, शादी के बाद से दोनों ने प्रोफेशनली एक दूसरे के साथ काम नहीं किया, लेकिन अब उनकी फ़िल्म 83 पर्दे पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाएंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी। कुल मिलाकर इस फिल्म में दोनों ऑनस्क्रीन पति पत्नी का किरदार निभाएंगे।

Back to top button