बॉलीवुड

विराट-हार्दिक के नक्शेकदम पर चल पड़ा है टीम इंडिया का ये क्रिकेटर, करेगा ‘देवसेना’ के साथ शादी

बॉलीवुड-क्रिकेट का पुराना नाता है और टीम इंडिया के क्रिकेटर्स को फिल्मी एक्ट्रेसेस पसंद आ जाती है। इसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक्ट्रेसेस से शादी की है जिसमें विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, जहीर खान-सागरिका घाटगे, मनीष पांडे-आश्रिता शेट्टी, हार्दिक पांड्या-नताशा स्टानकोविक जैसे कई नाम शामिल हैं। अब विराट और हार्दिक की राह पर टीम इंडिया का ये खिलाड़ी भी चल पड़ा है जो साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ शादी करने की इच्छा रखता है। इस बारे में खबरें जोरों पर है लेकिन इसमें कितनी सही है इसके बारे में समय आने पर आपको पता लग जाएगा। तो चलिए बताते हैं कौन है ये भारतीय क्रिकेट टीम का खिलाड़ी?

अनुष्का शेट्टी से शादी करना चाहता है ये खिलाड़ी

‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी का नाम साउथ के कई पॉपुलर एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है जिसमें प्रभास का नाम भी शामिल है। मगर अब इनका नाम एक क्रिकेटर के साथ जोड़ा जा रहा है और ऐसी भी खबरें हैं कि अनुष्का जल्द ही इनके साथ शादी कर सकती हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शेट्टी अब भारतीय क्रिकेटर के साथ रिश्ते में हैं और इनके साथ शादी की तैयारियों में जुट गई हैं। इस भारतीय क्रिकेटर के नाम का खुलासा अभी हुआ नहीं है लेकिन ये खिलाड़ी उत्तर भारत का है जो टीम इंडिया में खास जगह बनाए हुए है।

अनुष्का शेट्टी ने भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन पिंकविला ने इसकी पुष्टी की है कि जैसे ही उस क्रिकेटर का नाम रिवील होगा वैसे ही इसकी आधिकारिक जानकारी अनुष्का सोशल मीडिया पर देंगी। अनुष्का शेट्टी साउथ इंडियन फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बाहुबली के दोनों पार्ट्स में ‘देवसेना’ नाम का चर्चित किरदार निभाया और इसके लिए इन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद जहीर खान ने भी सागरिका घाटगे के साथ शादी की और हरभजन सिंह ने भी गीता बसरा के साथ शादी करके क्रिकेट-बॉलीवुड की इस परंपरा को निभाया। इसके बाद बल्लेबाज मनीष पांडे ने तमिल एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी के साथ शादी कर ली थी और मनीष की अगुआई में कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम की थी, इसके एक दिन बाद ही हुई थी। इसके बाद कुछ ही दिनों पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई करके अपने इस रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर सबको बताया। दोनों ने इसके लिए एक जनवरी का दिन चुना था और अब जल्द ही नताशा के साथ हार्दिक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब देखना ये है कि अनुष्का शेट्टी कब अपने ड्रीम ब्वॉय के बारे में अपने फैंस को बताती हैं और किसके साथ इनकी शादी होगी ये सब समय ही बताएगा।

Back to top button