Spiritual

धन से लेकर संतान प्राप्ति की है चाहत तो महाशिवरात्रि के दिन यूं करें बाबा भोलेनाथ का अभिषेक

भगवान भोलेनाथ बड़े ही दयालु माने जाते हैं। जो कोई भी सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रमुख पर्व है, जो आने ही वाला है। यह एक बड़ा ही पवित्र और महत्वपूर्ण अवसर होता है भगवान भोलेनाथ को अपनी आराधना से प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का और अपनी जिंदगी को खुशियों से भर लेने का।

महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का भक्तों द्वारा अभिषेक करने और उनकी विशेष पूजा-अर्चना करने की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। कहा जाता है कि भगवान शिव को अभिषेक खास तौर पर पसंद है। महाशिवरात्रि का त्योहार 21 फरवरी को है ओर इसकी तैयारी भक्तों ने आरंभ भी कर दी ही। विधि-विधान से महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा करने का बहुत महत्व है, क्योंकि भगवान शिव की आराधना के इस खास मौके पर सच्ची श्रद्धा और सच्चे मन से उनकी पूजा कर ली गयी तो समझ लेना चाहिये कि बेड़ा पार है। इससे भक्तों की अभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। महाशिवरात्रि इसलिए खास है, क्योंकि यही वह दिन है, जब भगवान शंकर का भी ब्याह हुआ था।

अभिषेक के प्रकार

भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के महाशिवरात्रि के अवसर पर कई तौर-तरीके प्रचलित हैं। इसके लिए कई तरह के विधि-विधान भी बनाये गए हैं। ऐसी मान्यता है कि इनके मुताबिक ही भोलेनाथ की पूजा महाशिवरात्रि में की जानी चाहिए, क्योंकि इससे न केवल भगवान शिव बहुत खुश होते हैं, बल्कि इससे भक्त की मनोकामना भी वे पूरी करते हैं। भगवान शिव का महाशिवरात्रि के दिन भक्त कई तरह से अपनी मनोकामनाओं के अनुसार अभिषेक कर सकते हैं और बाबा भोलेनाथ की कृपा प्राप्त कर अपने व अपने परिवार के जीवन को धन्य कर सकते हैं। आपको इस बात की जानकारी होनी बहुत जरूरी है कि किस प्रकार की मनोकामना के लिए आपको भगवान शंकर का किस तरह का अभिषेक इस खास महाशिवरात्रि के मौके पर करना चाहिए।

ब्याह करने के लिए

यदि आप उन लोगों में से एक हैं जो अपनी शादी न होने की वजह से बेहद परेशान हैं और लाख प्रयास करने पर भी आपका ब्याह होने से रह जा रहा है तो आपको निराशा के भंवर में और गोते लगाने की जरूरत नहीं है। मन-ही-मन इसकी वजह से कुंठित होने से अच्छा है कि इस महाशिवरात्रि के पवित्र अवसर पर आप भगवान भोलेनाथ का अभिषेक केसर से करें और इस दौरान अपने मन में अपने विवाह की मनोकामना भी रखें। फिर देखिए कितनी जल्दी आपके घर में शहनाई की गूंज सुनाई देती है।

बिगड़े काम बनाने के लिए

किसी भी तरह का आपका काम यदि अटक जा रहा है। किसी भी कार्य में आपके बार-बार अड़चन आ रही है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है, जबकि प्रयास में आपकी अपनी ओर से कोई कमी नहीं है, तो ऐसे में आपको इस महाशिवरात्रि के पुण्य अवसर का लाभ उठाते हुए भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करना चाहिए। अपने मन में काम के शीघ्र पूरा होने की कामना करें। फिर देखिए बाबा भोले की कृपा से कैसे आपके बिगड़े काम भी बनने लग जाते हैं।

कर्ज और पाप से छुटकारा पाने के लिए

यदि आप भारी कर्ज में डूब गए हैं। साथ ही आपको यह भी महसूस हो रहा है कि आपने अपनी जिंदगी में जाने-अनजाने कोई पाप के भागी होने वाले काम भी किये हैं, तो भी भगवान शंकर की कृपा से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और आपके पाप भी धुल सकते हैं। इसके लिए आपको भगवान भोलेनाथ का अभिषेक शहद से महाशिवरात्रि के इस मौके पर करना होगा।

बीमारियों से निजात पाने के लिए

बीमारियां यदि आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं और लगातार आप अस्वस्थ रह रहे हैं तो इसके लिए भी एक आसान सा उपाय है। इसके लिए आपको भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का अभिषेक दूध में पानी मिलाकर करना होगा। इससे स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा।

संतान और समृद्धि के लिए

संतान सुख से यदि आप अब तक वंचित हैं तो इसके लिए आपको महाशिवरात्रि के दिन पूरी श्रद्धा से शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। बाबा भोलेनाथ की कृपा से जल्द ही आपके घर में बच्चे की किलकारी गूंज उठेगी। धन और आयु में वृद्धि की चाहत रखते हैं तो महाशिवरात्रि के अवसर पर गाय के घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे अवश्य लाभ मिलता है।

पढ़ें  Mahashivratri 2020: महाशिवरात्रि पर 59 साल बाद फिर से बन रहा हैं ये राजयोग, मिलेगा शुभ फल

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88