स्वास्थ्य

इन चीज़ों को खाने से पैदा होने वाला बच्चा होता है अक्लमंद और होनहार, गर्भवती महिलायें करें सेवन

गर्भवती महिलाएं अपने स्वस्थ का बेहद ही ध्यान रखती हैं। ताकि उनके बच्चे एकदम दुरूस्त पैदा हों। गर्भ धारण करने के बाद से महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने पड़ता है। साथ में ही विटामिन से जुड़ी कई सारी गोली भी खानी पड़ती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार हमारे देश में हर साल दो करोड़ 70 लाख महिलाएं गर्भवती होती हैं और अधिक महिलाओं के अंदर खून की कमी पाई जाती है। जिससे की होने वाले बच्चे के स्वस्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जब भी कोई महिला गर्भ धारण करती है तो उसे डॉक्टर द्वारा फोलिक एसिड की गोली खाने को जरूर दी जाती है। फोलिक एसिड की गोली खाने से खून की कमी नहीं होती है।

गर्भवती महिलाएं हमेशा यही ख्वाहिश रखती हैं कि उनका होने वाला बच्चा दिमागी रुप से स्वस्थ, तेज और बुद्धिमान हो। बुद्धिमान बच्चा पाने के लिए गर्भवती महिलाएं नीचे बताई गई चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से बच्चे के दिमाग का विकास अच्छे से होता है और बच्चा बुद्धिमान पैदा होता है।

खाएं अखरोट

गर्भ धारण करने के बाद महिलाएं अखरोट का सेवन जरूर करें। अखरोट खाने से बच्चे के दिमाग का विकास अच्छे से होता है। रोज रात को सोने से पहले एक अखरोट को पानी में भिगो दें और सुबह ये अखरोट खा लें। वहीं 8 वें महीने में अखरोट को दूध में डालकर खाना शुरू कर दें। अखरोट के अंदर पाए जाने वाले तत्वों को दिमाग के लिए उत्तम माना जाता है और इसे खाने से दिमाग की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।

मछली

मछली सेहतमंद होती है और इसे खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे का दिमाग अच्छे से विकासित होता है। मछली के अंदर भी भरपूर मात्रा में ओमेगा होता है। जो कि दिमाग के लिए जरूरी माना जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं हफ्ते में एक बार मछली का सेवन जरूर किया करें।

विटमिन बी कॉम्प्लेक्स

गर्भवती महिलाओं को विटामिन बी कॉम्प्लेक्स युक्त चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स युक्त चीजें खाने से बच्चे के दिमाग के साथ-साथ नेत्र, जीभ और शरीर के अन्य हिस्सों का विकास सही से होता है। टमाटर, चावल,अंगूर, मेवा और इत्यादि चीजें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का अच्छा स्त्रोत मानी जाती हैं। इसलिए इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्व से भरपूर होती हैं और इन सब्जियों का सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग और न्यूरल ट्यूब का विकास सही से होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा सूप का सेवन करना भी लाभदायक होता है।

दूध

गर्भवती महिलाओं को दिन में दो बार दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध पीने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को पनीर और दही भी जरूर खाना चाहिए। इन चीजों को खाने से बच्चे का विकास सही से होता है और बच्चा एकदम दुरूस्त पैदा होता है। वहीं आठवें महीने में दूध के अंदर मेवे जरूर डालकर पीने चाहिए। ऐसा करने से जन्म देते समय अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Back to top button