बॉलीवुड

कपिल के साथ काम नहीं करना चाहते हैं कृष्णा, सबके सामने बताया अपने दिल का दर्द

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अक्सर सुर्खियों में अपना स्थान बनाए रखते हैं। एक बार फिर कपिल और उनका कॉमेडी शो ट्रेंड कर रहा है। द कपिल शर्मा शो का ये दूसरा सीजन चल रहा है। पहले सीजन के बाद जब कपिल लौटे तो शो में सुनील ग्रोवर नहीं थे। तब अधिकतर दर्शकों को लगा था कि ये शो ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगा। लेकिन जब सुनील ग्रोवर के जगह में कृष्णा अभिषेक को लाया गया तो इस कॉमेडी शो में फिर से पुरानी रौनक लौट आई। कृष्णा और कपिल की जोड़ी ने सुनील ग्रोवर की कमी को ज्यादा महसूस नहीं होने दिया। लेकिन इस बीच एक खबर आ रही है कि कृष्णा शो छोड़ना चाहते हैं। तो आइये जानते हैं कृष्णा अभिषेक शो क्यों छोड़ना चाहते हैं।

याद दिला दें कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच गहरा लड़ाई झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था। इसके बाद से शो भी काफी दिन तक बंद रहा। औऱ फिर शो वापस लौटा तो बिना सुनील ग्रोवर के। अगर आपको इस बार भी ऐसा लग रहा है कि कृष्णा और कपिल के बीच झगड़ा हुआ है तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ है। दरअसल हाल ही में सैफ अली खान, तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला की फिल्ल जवानी जानेमन आने वाली है। जैसा कि फिल्मों के प्रचार के लिए कपिल शर्मा के शो पर स्टार पहुँचते हैं। जवानी जानेमन के भी सभी स्टार इस शो में आने वाले थे। इस दौरान सपना के गेटअप में कृष्णा ने कहा कि वो ये शो छोड़ना चाहते हैं।

इसके बाद कृष्णा ने जवानी जानेमन के स्टारकास्ट के साथ खूब मस्ती किया। इस दौरान कृष्णा ने सैफ अली खान से कहा कि वो कपिल शर्मा का शो छोड़कर उनके बेटे तैमूर अली खान की नैनी बनना चाहते हैं। कृष्णा ने मजाक में सैफ अली खान के साथ ये भी कहा कि तैमूर अली खान के साथ पिता का भी बहुत ध्यान रखेंगे। कृष्णा के इस मजाक पर ऑडिएंश ने खूब ठहाके लगाए। याद दिला दें कि इससे पहले भी करीना कपूर जब इस शो में आई थीं तो कृष्णा ने करीना को ये ऑफर दिया था। बता दें कि तैमूर अली खान अक्सर सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहते हैं।

कपिल शर्मा शो का ये सीजन 2 काफी हिट रहा है। हालांकि लोगों को लग रहा था कि ये शो बिना सुनील ग्रोवर के हिट नहीं रहेगा। लेकिन टीआरपी के मामले में भी इस बार का सीजन काफी आगे रहा है। ये बात अलग है कि इस शो में कई उतार चढ़ाव जरूर हुए हैं, लेकिन लोकप्रियता के मामले में काफी आगे रहा है। बता दें कि एक बार ऐसा भी था जब कपिल और कृष्णा के बीच मनमुटाव था, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि कपिल के बाद कृष्णा ही इस शो के जान हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती का नजारा अक्सर शो में भी देखने को मिल जाता है। कृष्णा अक्सर ऑन द स्क्रीन के अलावा ऑफ द स्क्रीन भी तारीफ करते हुए नजर आते हैं।

Back to top button