विशेष

शिव गर्जना की यह गूँज हिलाकर रख देगी आपको अन्दर तक… देखें वीडियो!

भारत एक सांस्कृतिक बाहुल्य देश है। यहाँ के हर राज्य की अपनी अलग-अलग बोली-भाषा, खान-पान, वेश-भूषा है। लोगों के काम भी कुछ जगहों पर भिन्न देखे जाते हैं। यानी जो काम उत्तर प्रदेश में किसी तरह से होता है, वही काम तमिलनाडु में किसी और तरह से किया जाता है। इतनी विविधता होने के बावजूद यहाँ के लोगों में आपसी प्रेम बरकरार है। यही वजह है कि आज भी भारत के कोने-कोने में रहने वाले लोगों का दिल देश के नाम पर एक साथ धड़कता है।

देखते ही बनती है दोनों की भागीदारी:

आप तो जानते ही हैं कि महाराष्ट्र हमारे देश के सबसे बड़े राज्यों से से एक है। यहाँ की महिलाएँ पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा मेहनती होती हैं, और किसी काम को बहुत मन से करती हैं। ऐसा नहीं है कि पुरुष कुछ कम है। कुछ मौकों पर दोनों की भागीदारी देखते ही बनती है। आपको बता दें महाराष्ट्र में कई ऐसे मौके आते हैं जब स्त्री और पुरुष दोनों मिलकर एक साथ मैदान में आते हैं और अपना-अपना प्रदर्शन करते हैं। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपके दिल की धड़कने तेज हो जायेंगी।

शिव के बड़े भक्त होते हैं मराठी:

दरअसल यह वीडियो कुछ और नहीं बल्कि शिव गर्जना का है। आपको बता दें महाराष्ट्र के लोग भगवान शिव और गणेश के बहुत बड़े भक्त होते हैं। शिवाजी महाराज के बारे में तो आप जानते ही होंगे, वह भी शिव के बहुत बड़े भक्त थे। आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं वह महाराष्ट्र के नागपुर जिले का है। इसमें कुछ पुरुष और महिलायें मिलकर ऐसा ढ़ोल बजाती हैं कि देखने और सुनने वालों के दिल की धड़कन बढ़ जाएगी।

बच्चे भी नहीं हैं किसी से पीछे:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि केवल महिला और पुरुष ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। वह भी बड़ों की इस प्रतियोगिता में जमकर हिस्सेदारी लेते हैं। आप देख सकते हैं कि वीडियो की शुरुआत में ही एक छोटा बच्चा पुरे जोश के साथ बजाता है। उसके साथ में कई पुरुष और महिलाएँ भी ढोल बजा रही हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button