बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन भाई, लोग इन्हें असल जिंदगी में समझने लगे थे बिल्कुल वैसा

बॉलीवुड फिल्मों में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी जिसमें जो रिश्ते फिल्मों में दिखाए जाते थे लोग उनके रिश्ते को वैसा ही समझने लगे थे। फिल्मों में अक्सर भाई का किरदार निभाने वाले सितारों को लोग इतना पसंद करने लगे कि उन्हें उनका असल में भाई ही समझने लगे थे। हम आज के इस लेख में आपको बॉलीवुड फिल्मों के फेवरेट भाईयों के बारे में बताएंगे जिनका नाम अक्सर लिया जाता है।

फिल्मों में ये रहे सबके फेवरेट ऑन-स्क्रीन भाई

बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां रहीं जो हमेशा से लोगों के दिलों पर राज करती रहीं लेकिन शायद ही आप जानते हों कि ऑन-स्क्रीन सबसे पसंदीदा भाई-भाई की जोड़ी कौन सी थी। इन जोड़ियों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया और यहां हम आपको उन्हीं भाई की जोड़ियों के बारे में बताएंगे।

राजेश और प्रेम (हम आपके हैं कौन)

साल 1994 में आई फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान ने प्रेम और मोहनीश बहल ने राजेश का किरदार निभाया था। इनकी जोड़ी इतनी पॉपुलर है कि लोग आज भी ये फिल्म देखकर इनके प्यार को पसंद करते हैं। फिल्म में इन भाईयों की जोड़ी और समझ को लोगों ने खूब पसंद किया था और असल जिंदगी में भी सलमान मोहनीश के खास दोस्तों में एक हैं।

विवेक, प्रेम और विनोद (हम साथ साथ हैं)

साल 1999 में आई फिल्म हम साथ साथ हैं में विवेक का किरदार मोहनीश बहल, प्रेम के किरदार में सलमान खान और विनोद के किरदार में सैफ अली खान थे। फिल्म एवरेज रही लेकिन इन तीन भाईयों का प्यार देखकर लोगों की आंखे नम हो गई थीं। असल जिंदगी में भी ये अच्छे दोस्त हैं और इनकी दोस्ती इस फिल्म के पहले से ही थी।

राहुल और रोहन (कभी खुशी कभी गम)

साल 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम में राहुल का किरदार शाहरुख खान जबकि रोहन के किरदार में ऋतिक रोशन थे। फिल्म ब्लॉकबस्ट हुई थी और इसमें इन भाईयों का प्यार देखकर भी दर्शकों का दिल खुश हो गया था। शाहरुख और ऋतिक ने इसके बाद साथ में काम तो नहीं किया लेकिन असल जिंदगी में ये दोनों फैमिली फ्रेंड हैं।

राम और लखन (राम-लखन)

साल 1989 में आई फिल्म राम लखन में राम का किरदार जैकी श्रॉफ ने और लखन के किरदार में अनिल कपूर थे। इसके अलावा इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और एक-दूसरे के भाई बनकर स्क्रीन पर आए। इनकी ट्यूनिंग इतनी अच्छी रही कि असल जिंदगी में भी ये खास दोस्त हैं।

राहुल और अर्जुन (कपूर एंड सन्स)

साल 2016 में आई फिल्म कपूर एंड सन्स में राहुल कपूर का किरदार फवाद खान ने जबकि अर्जुन कपूर का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया था। ये फिल्म सुपरहिट हुई और इन भाईयों के प्यार को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया।

Back to top button