बॉलीवुड

लंबे समय के बाद अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘फिल्मो से इसलिए दूर हूँ…’

अनुष्का शर्मा पिछले बहुत समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। फिल्मों से दूर होने के बावजूद सुर्खियों ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। वैसे उन्होंने हाल ही में एक प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। जिसको लेकर वो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बनी थीं। जी हां, उन्होंने झूलव गोस्वामी के बायोपिक पर काम करना शुरू किया है। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनुष्का के साथ झूलन की कुछ फोटोज पिछले दिनों सामने आए थे, जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को साइन कर लिया है।


अनुष्का पिछले काफी  समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म जीरो और सुई धागा थी। इन दोनों फिल्मों में अनुष्का ने एक साथ काम किया था। इसके बाद से ही अनुष्का की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं उतरी है। इसका कारण जब उनसे पूछा जाता है तो वह इसका जवाब देती हैं।

अनुष्का कहती हैं कि इन दोनों फिल्मों में एक साथ काम करने से वो ऑटोपायलट में चली गई थीं। और वो शारीरीक मानसिक रूप से काफी थक गईं थीं। वे बताती हैं कि जब वो एक ही समय में दो फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं तो वो इन सिचुएशन को कैसे हैंडल करती थीं। अनुष्का कहती हैं कि उन्होंने इन दोनों फिल्मों को हैंडल तो जरूर किया लेकिन ये उनकी हैल्थ को लेकर अच्छा नहीं था।


अनुष्का अपने पिछले दिनों को याद करते हुए कहती हैं कि उस समय उनकी चीजें कितनी बदल गई थीं। और वे चीजें उनके शेड्यूल के हिसाब से फिट नहीं हुई थीं। अनुष्का मानती हैं कि कभी कभी अपने काम से ब्रेक लेना चाहिए। कुछ समय के लिए इन सब चीजों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

अनुष्का शर्मा कहती हैं कि काम से ब्रेक लेने का कोई अच्छा समय नहीं होता है। जब आपको लगे कि चीजें आपके अनुसार नहीं चल रही हैं तो ब्रेक ले लेना चाहिए और मैंने ऐसा ही किया। अनुष्का बताती हैं कि वो जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती थीं, और खुद को ब्रेक देकर खुद को चुनौती भी देना चाहती थीं। इससे आप चीजों का पता लगाते हैं और उन सभी चीजों से थोड़ा बाहर रहते हैं।


जब अनुष्का से पूछा गया कि वो लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब क्यों हैं? तो उन्होंने कहा कि वो अपने फिल्मों के स्पीड को धीमा करना चाहती हैं। और अपने जिंदगी पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। अनुष्का ने आगे कहा कि वो अभी अपने क्लौथिंग ब्रांड नुष को ज्यादा आगे बढ़ाना चाहती हैं और वो फिल्हाल इसी में लगी हुई हैं। इसके साथ ही वो निजी जिंदगी को आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं।

अनुष्का अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ भी आजकल काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई दिखती हैं। भले ही फिल्हाल अनुष्का फिल्म इंडस्ट्री से बाहर हों, लेकिन उन्होंने खुद को बॉलीवुड में बेहतर तरीके से स्थापित किया है। ये बात भी उन्हें और अधिक समझदार के रूप में साबित करता है कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए फिल्मी दुनिया से ब्रेक लिया और खुद के लिए समय निकाला।

Back to top button