दिलचस्प

गाँव की इन लड़कियों ने ऐसे मस्त अंदाज में बजाया ढोल-नगाड़ा जो कर देगा आपको हैरान…. देखें वीडियो!

सही कहते हैं कि लडकियाँ किसी भी मामले में लड़कों से पीछे नहीं होती हैं। लेकिन आज भी कुछ लोग हैं जो लड़कियों को लड़कों से कम ही समझते हैं। आज के समय में कई क्षेत्रों में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है और कई क्षेत्रों में बराबरी कर रही हैं। इसके बावजूद समाज की दकियानूसी सोच पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग सका है। समय-समय पर ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो पुरुषों को ही ज्यादा तवज्जो देते हैं। ये वही लोग होते हैं जो लड़कियों के पैदा होते ही उनकी गला घोंटकर हत्या कर देते हैं।

हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं लड़कियाँ:

आप तो जानते ही हैं कि आज हर एक क्षेत्र में लडकियाँ लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में संगीत का क्षेत्र कैसे पीछे रह सकता है। अगर आप यह सोचते हैं कि केवल शहरों की ही लडकियाँ सबकुछ कर सकती हैं और वही लड़कों से बराबरी कर सकती हैं तो आप गलत हैं। आज के समय में गाँव की लडकियाँ भी किसी से कम नहीं हैं। आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आपको यकीन हो जायेगा कि जो मैं कह रहा हूँ वह सही है।

नहीं देखा होगा इससे पहले लड़कियों को ऐया करते हुए:

दरअसल कुछ लड़कियों के एक समूह ने कुछ अलग करने की ठानी और निकल पड़ी अलग करने। इसी चाह में उन्होंने ढ़ोल-नगाड़े बजाने शुरू कर दिए और जगह-जगह जाकर अपना कार्यक्रम करने लगीं। लड़कियों को इससे पहले इतने मस्तमौला अंदाज में आपने कभी ढ़ोल-नगाड़ा बजाते हुए नहीं देखा होगा। लड़कियों के इस अंदाज को देखने के बाद सभी लोगों को यकीन हो जाएगा कि केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियाँ भी सबकुछ कर सकती हैं।

आप हो जायेंगे इस लड़कियों के दीवाने:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़कियाँ कैसे मस्त होकर ढ़ोल-नगाड़े बजा रही हैं। बीच-बीच में सभी लड़कियाँ मिलकर डांस भी कर रही हैं। यक़ीनन आप इस वीडियो को देखने के बाद लड़कियों के इस समूह के दीवाने हो जायेंगे। आप भी चाहेंगे कि अगर आपके घर पर कोई कार्यक्रम हो तो यही लड़कियाँ आकर ढ़ोल-नगाड़े बजाएं।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/UhnHpfM_XOo

Back to top button