स्वास्थ्य

दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए करें ‘मारूला तेल’ का प्रयोग, जानें इस चमत्कारी तेल के लाभ

तेल को स्वस्थ के लिए अच्छा माना जाता है और कई सारे भारतीय व्यंजनों को बनाने में तेल का प्रयोग जरूर किया जाता है। स्वस्थ के अलावा तेल बालों और त्वचा के लिए भी उत्तम माना जाता है। आज हम आपको मारूला तेल के बारे में बताने जा रहे हैं। ये तेल बाल और त्वचा के लिए बेहद ही कारगर माना गया है और इस तेल का प्रयोग करने से अनगिनत लाभ मिलते हैं।

मारूला का तेल

मारूला तेल मारूला नामक पेड़ से प्राप्त होता है। कई सारे ब्यूटी उत्पादों को बनाने में इस तेल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। ब्यूटी उत्पादों के अलावा इस तेल का प्रयोग खाना बनाने में भी किया जा सकता है। मारूला तेल में पाए जाने वाले तत्व त्वचा के लिए अच्छे साबित होते हैं। जिस तरह से भारत में नारियल के तेल का प्रयोग महिलाओं द्वारा सुदंरता को निखारने के लिए किया जाता है। उसी तरह से दक्षिण अफ्रीका में महिलाएं मारूला के तेल का प्रयोग करती हैं। मारूला का तेल आसानी से आपको बाजार में उपलब्ध है और इस तेल की मदद से आप नीचे बताई गई त्वचा से जुड़ी परेशानियों से निजात पा सकते हैं।

त्वचा की करें अंदर से मरम्मत

अल्ट्रावॉयलेट रेज के कारण त्वचा पर बुरा असर पड़ता है और त्वचा डेमेज हो जाती है। अल्ट्रावॉयलेट रेज में अधिक देर तक रहने के कारण कई बार त्वचा काली भी पड़ जाती है। हालांकि मारूला ऑयल को अगर त्वचा पर लगाया जाए तो त्वचा को जो नुकसान अल्ट्रावॉयलेट रेज के कारण पहुंचते हैं वो सही हो जाते हैं और ये तेल लगाने से त्वचा की मरम्मत हो जाती है। इसलिए टैन होने पर इस तेल से मालिश किया करें। ऐसा करने से टैन एकदम दूर हो जाएगी।

त्वचा बनीं रहे जवां

चेहरे की त्वचा को जवां बनाए रखने में भी ये तेल मददगार होता है। इस तेल में ओमेगा-6 और ओमेगा-9 अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाएं रखता है। साथ में ही इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी मौजूद होते हैं।

नमी बनीं रहे

सर्दी के मौसम में अक्सर चेहरे की नमी खो जाती है और त्वचा रुखी हो जाती है। हालांकि मारूला का तेल लगाने से त्वचा का रुखा पन दूर हो जाता है। रोज रात को सोने से पहले इस तेल को हल्का सा गर्म कर लें और इससे अपने चेहरे की मालिश कर दें। ऐसा करने से त्वचा का रुखापन दूर हो जाएगा।

मुहांसे करें दूर

चेहरे पर मुहांसों की समस्या होने पर ये तेल इनमें पर लगा लें। ये तेल मुहांसों पर लगाने से मुहांसे तुरंत गायब हो जाते हैं। इतना ही नहीं चेहरे पर किसी भी तरह का दाग होने पर उसपर अगर ये तेल लगाया जाए तो दाग का निशान भी छूमंतर हो जाता है।

पाएं घने बाल

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए मारूला के तेल से सिर की मालिश करें। ये तेल बालों पर लगाने से बाल घने और मजबूत बन जाते हैं। हफ्ते में तीन बार इस तेल से बालों को मालिश करें और कम से कम आधे घंटे तक इस तेल को बालों पर लगा रहने दें। आधे घंटे बाद बालों को धोे लें।

Back to top button