बॉलीवुड

शादी से पहले आलिया और रणबीर ने बना रहे हैं हनीमून का प्लान? ये जगह की है फिक्स

बॉलीवुड के लव बर्डस की लिस्ट में टॉपर शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, जिनकी शादी की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों अपने लिए हनीमून प्लान कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने जगह भी देखनी शुरू कर दी है। मतलब साफ है कि दोनों बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रणबीर कपूर बॉलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाते हैं, जिनके प्यार के चर्चे इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर भले ही कभी कुछ नहीं कहते हो, लेकिन उनकी आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार झलक ही जाता है। इतना ही नहीं, दोनों को एक दूसरे के साथ लेट नाइट डिनर पर भी देखा जाता है और दोनों अब हॉलीडे पर भी एक साथ जाते हैं, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है। ऐसे में उनके फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो हो चुकी है।

शादी से पहले हनीमून का प्लान?

 

View this post on Instagram

 

best boys (& good girl) ??

A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on


सूत्रों की माने, तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी से पहले ही हनीमून के लिए जगह प्लान कर रहे हैं, इसके लिए दोनों की पसंद भी एक ही बताई जा रही है। फिलहाल दोनों की नजरें बहामास, फिनलैंड और स्विट्जरलैंड के गस्ताद पर है, लेकिन दोनों की पसंद एक लैविश जगह की है। मतलब साफ है कि उनकी शादी के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि इस साल के आखिरी तक वेे शादी कर सकते हैं। इसकी  तयारियां भी कपूर फैमिली में जोरों शोरों से चल रही है, लेकिन भनक किसी को भी नहीं लगने दी जा रही है।

मां नीतू कपूर ने शुरू की शादी की तैयारियां

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपने बेटे की शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी। उन्होंने अपने नए घर को जल्दी बनवाने के आदेश भी दिए हैं, ताकि वह शादी की सभी रस्में उसी घर में कर सकें। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उस घर पर काम भी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा नीतू कपूर ने शादी में होने वाली सभी रस्मों की तैयारियां भी शुरू कर दी है, लेकिन इसके बारे में फिलहाल किसी को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने लिए वेडिंग प्लान भी कर रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि आखिर इस बात की जानकारी दोनों कब अपने फैंस को देते है।

वायरल हुआ था शादी का कार्ड

बीते साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का कार्ड वायरल हुआ था, जिसे परिवार वालों ने खारिज कर दिया था, लेकिन शादी कब होगी, इसके बारे में कोई बात नहीं करता है। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को दोनों की फैमिली पसंद करती हैं और जल्दी ही एक दूसरे के रिश्तेदार बन सकते हैं। हालांकि फिलहाल कोई डेट निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन दोनों इस साल शादी जरूर कर सकते हैं।

Back to top button